{"_id":"5f6651ff8ebc3e98276abc4f","slug":"vaccination-for-chail-and-pregnent-woman-firozabad-news-agr4600292194","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाडी केंद्रों पर बच्चों को लगाए संक्रामक बीमारी से बचाव हेतु टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाडी केंद्रों पर बच्चों को लगाए संक्रामक बीमारी से बचाव हेतु टीका
विज्ञापन
टूंडला के रूधऊ मुस्तकिल में नवजात शिशु व गर्भवती महिलाओं के टीके लगाते सवास्थ्यकर्मी
- फोटो : TUNDLA
फिरोजाबाद। पोषण माह के अंतर्गत शनिवार को जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों के चिह्नीकरण के साथ ही उन्हें संक्रामक रोग से बचाव के लिए टीके लगाए गए। स्थानीय गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी हुआ।
जिले के सभी 2380 आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष टीकाकरण, पांच वर्ष तक के बच्चों व गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान कुपोषित व अति कुपोषण की श्रेणी में चिह्नित 21 बच्चों को एनआरसी केंद्र पर उपचार के लिए भेजा गया। जिलाधिकारी के निर्देशन में संचालित अभियान के दौरान गर्भवती महिलाओं को संकामक बीमारी से बचाव के लिए स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई। क्षेत्रीय सीडीपीओ व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
पोषण वाटिका बनाने के निर्देश
सीडीओ नेहा जैन ने कुपोषण से मुक्ति के लिए लाभार्थीवार परिवारों में पोषण वाटिका बनाने के निर्देश दिए। ब्लाक व क्षेत्रवार लाभार्थी के घर में उपयुक्त स्थल उपलब्धता की स्थिति में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पोषण वाटिका तैयार की जाएगी। इसका सत्यापन जिला कार्यक्रम अधिकारी व सीडीपीओ करेंगे।