फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Urs melody introduced Kalam

उर्स में पेश किया सूफियाना कलाम

Wed, 11 May 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Wed, 11 May 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Urs melody introduced Kalam
उर्स में पेश किया सूफियाना कलाम - फोटो : अमर उजाला
हजरत पंचपीर शाह बाबा के सालाना उर्स का आयोजन किया गया। उर्स में बाहर से आए कव्वालों ने बाबा की शान में कलाम पेश किए। उर्स में हिंदू-मुस्लिम एकता का संगम देखने को मिला। उर्स का उद्घाटन विधायक रामवीर सिंह यादव एवं मुख्य अतिथि प्रवीण शास्त्री ने किया। लोगों ने देश में अमन और चैन की दुआ मांगी।
विज्ञापन

उर्स का उद्घाटन करते हुए विधायक रामवीर सिंह यादव ने कहा कि उर्स एवं मेले भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता के परिचायक है। धार्मिक सद्भाव के साथ किए गए आयोजन समाज में भाईचारा एवं शांति स्थापित करने का कार्य करते हैं। मुख्य अतिथि प्रवीण शास्त्री ने कहा कि जसराना में आयोजित होने वाला उर्स गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल है। इस दौरान सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष सलीम राईन ने विधायक रामवीर सिंह यादव का चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मान किया। कमेटी के पदाधिकारियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष राघवेंद्र नागर, समाजसेवी दिनेश लोधी आदि का स्वागत किया। बाबा की शान में कलाम पेश करते हुए कव्वाल यूसुफ  मलिक ने कहा कि ‘हम तेरे शहर में आए है मुसाफिर की तरह, मुझे एक रात मुलाकात का मौका दे दो।’ ‘मुझे याद आते हैं नबी-नबी।’ कव्वाल तराना परवीन ने कहा कि ‘मैं हूं ख्वाजा की दीवानी...’ कहा तो पूरा पंडाल झूम उठा। संचालन हफीफ मुनीम ने किया। इस मौके पर वसीम राईन, दिनेश लोधी, रामू गुप्ता, राघवेंद्र नागर, सपा नगर अध्यक्ष जमालुद्दीन कुरैशी, केपी सिंह यादव, विनय दिवाकर, धीरज जैन, रमवीर यादव कईया, नसीम राईन, सुनील माथुर, पारस जैन, नीरज चौहान, विजय चौहान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed