{"_id":"58993f570fb5b25997bca3de11238ea9","slug":"urn-with-travel-usher-bhagwat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलशयात्रा के साथ भागवत का श्रीगणेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलशयात्रा के साथ भागवत का श्रीगणेश
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद।
Updated Mon, 28 Dec 2015 08:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामलीला मैदान में श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ की शुरुआत सोमवार को हो गई। इस मौके पर भव्य कलश यात्रा धूमधाम से निकाली गई। कलश यात्रा में 101 तांबे के कलश, 101 स्टील के कलश और 101 मिट्टी के कलश सिर पर धारण कर सौभाग्यवती महिलाएं शामिल हुईं। बैंडबाजों की धुन पर महिलाएं एवं युवतियां थिरकती नजर आईं।
कलश यात्रा राधाकृष्ण मंदिर से शुरू होकर घंटाघर, गंज चौराहा, बड़ा डाकखाना होते हुए रामलीला मैदान पहुंची। इससे पूर्व कलश यात्रा का शुभारंभ महाराज महेशानंद ने आरती उतारकर एवं पूजन कर किया। करुणा निधि गर्ग एवं मदनलाल गुप्ता ने हरी झंडी दिखाई। कलश यात्रा में गणेश भगवान की झांकी शामिल हुई। ऊंट, घोड़े शोभायात्रा की अगुवाई करते चल रहे थे। राधकृष्ण की झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही। कलश यात्रा समाप्त होने के बाद विधिविधान से कलशों की स्थापना कराई गई। सिटी मजिस्ट्रेट रविंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मुख्य यजमान राकेश कुमार, भूरी देवी, मुख्य यज्ञपति के रूप में कामता प्रसाद गुप्ता और ऊषा गुप्ता शामिल हुए। इस दौरान राकेश यादव, संजय पोरवाल, अजय अग्रवाल, पवन गुप्त, शशिकांत शर्मा, रूप किशोर, नितिन अग्रवाल, अरविंद बघेल, पवन उपाध्याय, मनीष कौशल, राजेश तोमर, रीतेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।