फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Uproar over forced paddy transplantation in a martyr's wife's field; car vandalized.

Firozabad News: शहीद की पत्नी के खेत में जबरन धान रोपाई पर बवाल, कार तोड़ी

Wed, 29 Jul 2026 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 29 Jul 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Uproar over forced paddy transplantation in a martyr's wife's field; car vandalized.
अराजकों द्वारा तोड़े गए कार के शीशे। संवाद - फोटो : अराजकों द्वारा तोड़े गए कार के शीशे। संवाद
फरिहा/जसराना। फरिहा थाना क्षेत्र के ग्राम कुठीला बटोलर में शहीद की पत्नी की 15 बीघा जमीन पर अवैध कब्जे और जबरन धान रोपाई को लेकर अराजकों ने जमकर तांडव मचाया। विरोध करने पर शहीद के परिजनों पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर तीन लोगों को मरणासन्न कर दिया। स्कॉर्पियो गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। घटना की सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस के सामने भी आरोपी अभद्रता करते रहे। पीड़ित पक्ष ने थाना फरिहा में तहरीर दी है।
विज्ञापन


नगला गंगी, थाना फरिहा निवासी बबलू का आरोप है कि वह मंगलवार सुबह करीब 8 बजे अपनी बुआ निर्मला देवी (शहीद वीरेश चंद्र की पत्नी) के खेत पर गया था। वहां गांव के ही अराजक जबरन धान की रोपाई कर रहे थे। विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए बाइक छीन ली। 112 नंबर पर सूचना देने पर पहुंची पुलिस टीम के सामने भी आरोपी धमकियां देते रहे।
विज्ञापन


मदद की सूचना पर गांव से मुनेश और रवीश स्कॉर्पियो गाड़ी से मौके पर पहुंचे। आरोप है कि वहां मौजूद आधा दर्जन से अधिक अराजकों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में बबलू, मुनेश और रवीश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। अराजक उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी और भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 1998 में आतंकवादी हमले में शहीद हुए फूफा वीरेश चंद्र की पत्नी निर्मला देवी ने मुख्यमंत्री से अपनी इस 15 बीघा जमीन से अवैध कब्जा हटवाने की गुहार लगाई थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंगलवार को उप जिलाधिकारी द्वारा गठित प्रशासनिक टीम को मौके पर जाकर पैमाइश करनी थी, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही अराजकों ने घटना को अंजाम दे दिया। इंस्पेक्टर फरिहा राजीव सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर प्राप्त हो गई है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed