फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   UP will bring changes to the youth: Amit Shah

युवा ही यूपी में परिवर्तन लाएंगे : अमित शाह

Sat, 04 Feb 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 04 Feb 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
UP will bring changes to the youth: Amit Shah
सिरसागंज में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने चुनाव की सभा संबो‌धित किया।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को सबका साथ सबका विकास का नारा देते हुए प्रदेश में परिवर्तन लाने के लिए पार्टी को वोट देने की अपील की। युवाओं को लुभाने के लिए वादे उछाले तो राहुल गांधी और अखिलेश यादव को शहजादे कहते हुए कांग्रेस और सपा पर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि युवा ही यूपी में परिवर्तन लाएंगे। युवाओं ने ही मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाया है। यदि भाजपा की सरकार बनी तो सात दिन के अंदर भू माफिया जेल में होंगे।
विज्ञापन

सिरसागंज में भाजपा प्रत्याशी ठाकुर जयवीर सिंह के समर्थन में गिरधारी इंटर कालेज के मैदान में आयोजित चुनावी सभा में अमित शाह ने कहा कि यह चुनाव एमएलए बदलने अथवा मुख्यमंत्री बदलने का नहीं बल्कि प्रदेश के भाग्य बदलने का है। पांच साल तक प्रदेश में गुंडाराज रहा। अब चुनाव के समय अखिलेश कह रहे हैं कि मैं सुधर गया हूं। शाह ने सपा के द्वंद्व पर कहा कि चाचा-भतीजे नाटक कर जनता की आंखों में धूल नहीं झोंक सकते। युवाओं को लुभाते हुए कहा कि प्रदेश में 80 में 73 सीटें दिला कर युवाओं ने ही मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाया। ऐसे में युवाओं को बिना भेदभाव के लैपटाप वितरित किए जाएंगे। रोजगार के साथ-साथ वर्ग तीन और चार की नौकरियों में साक्षात्कार खत्म किए जाएंगे। 25 मेडिकल कालेज और 80 इंजीनियरिंग कालेज युवाओं के लिए खोले जाएंगे।  
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर प्रहार करते हुए कहा कि दो खूबसूरत शहजादे एकत्रित हुए हैं। यूपीए की सरकार में 12 लाख करोड़ का घोटाला हुआ। वहीं प्रदेश के विकास के लिए आए पैसों से सपा नेताओं के घर चमाचम हो गए। प्रदेश को दिए गए ढाई लाख करोड़ रुपये कहां गए। शाह ने राहुल गांधी के पुराने नारे ‘27 साल यूपी बेहाल’ पर भी चुटकी ली। कहा कि सपा से गठबंधन कर कांग्रेस ने पहले ही हार मान ली है। अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए बोले कि एक शहजादे से मां तो दूसरे से पिता परेशान हैं। कहा मैं बताता हूं कि प्रदेश किन-किन क्षेत्रों में नंबर वन है। यहां प्रतिदिन 24 महिलाओं से रेप, प्रतिदिन 13 हत्याएं और एक साल में दो लाख 97 हजार लूट-चोरी की घटनाएं हुई हैं। ऐसे में प्रदेश अपराध में नंबर वन है।  प्रत्याशी के पक्ष में वोट के लिए भाजपा अध्यक्ष ने वादों की झड़ी लगाते हुए कहा कि किसानों को जमीनों का पूरा मुआवजा दिया जाएगा। कर्जा माफ किया जाएगा और शून्य प्रतिशत ब्याज पर कर्ज देंगे। दो साल में प्रदेश के हर घर में बिजली होगी। किसानों को फसल बीमा की व्यवस्था की जाएगी। अमित शाह ने सेना की सर्जिकल स्ट्राइक का मुद्दा भी उछाला और मोदी सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed