{"_id":"60e30c4d8ebc3ef84c50354c","slug":"up-news-bsp-bjp-firozabad-firozabad-news-panchayat-election-block-pramukh-samajwadi-party-block-pramukh-chunav-firozabad-news-agr498564693","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ब्लॉक प्रमुख चुनाव की जिले में बढ़ने लगी सरगर्मियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ब्लॉक प्रमुख चुनाव की जिले में बढ़ने लगी सरगर्मियां
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ब्लॉक प्रमुख का चुनाव कराने की तिथि घोषित होते ही सियासी पार्टियों ने जोड़तोड़ शुरू कर दी है। प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष पद की अधिकांश सीटों पर जीत मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ता ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर काफी उत्साहित है। वहीं सपाई ब्लॉक प्रमुख चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पुख्ता रणनीति बनाने में जुटे हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव में भाजपा की हर्षिता सिंह के जीत मिलने के बाद भाजपाई खेमे में ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर काफी उत्साह है। ब्लॉक प्रमुख का 10 जुलाई को होगा। इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। आठ जुलाई को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। चुनाव की सूचना के बाद राजनीतिक खेमों में इस चुनाव को लेकर हल-चल काफी तेज हो गई है।
भाजपा-सपा ने चुनाव को लेकर रणनीति बनानी शुरू कर दी है। सपा यादव बाहुल्य ब्लॉकों में अपने प्रत्याशियों को दमदारी से उतारने के साथ जीत हासिल करने की तैयारी करने में जुटी है। सपा की ओर से अभी तक फिरोजाबाद ब्लॉक में इंद्रपाल सिंह गुर्जर को प्रत्याशी बनाया है। शेष आठ ब्लॉकों में अभी उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। भाजपा ने कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं लेकिन अंदर खाने मदनपुर ब्लॉक को छोड़कर पार्टी ने आठ ब्लॉकों में संभावित उम्मीदवारों को तलाश लिया है।
विज्ञापन
नारखी, जसराना ब्लॉकों में पार्टी के दो-दो दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं। नारखी ब्लॉक में दो दावेदारों में एक दावेदार भाजपा से वर्ष 2018 में पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण बाहर का रास्ता दिखाया जा चुका है लेकिन उसके बाद भी ब्लॉक प्रमुख की दावेदारी के लिए एडी चोटी का जोर लगा रहा है। वहीं दूसरे अन्य दावेदार पहले से ही 65 बीडीसी सदस्यों के प्रमाणपत्र लेकर घूम रहे हैं।
- ब्लॉक प्रमुख चुनाव की पार्टी ने सभी नौ ब्लाकों में तैयारी कर ली है। सभी ब्लाकों से पार्टी के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। प्रत्याशियों की घोषणा पार्टी हाईकमान की ओर से की जाएगी। मानवेंद्र प्रताप सिंह लोधी, जिलाध्यक्ष, भाजपा