फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   UP Board: Notice to 17 schools for wrong tagging

यूपी बोर्ड: गलत टैगिंग करने पर 17 विद्यालयों को नोटिस

Tue, 25 Jul 2023 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 25 Jul 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
UP Board: Notice to 17 schools for wrong tagging

विज्ञापन
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड 2024 की परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण का कार्य चल रहा। इस दौरान स्कूलों की कराई गई जीओ टैगिंग में लापरवाही सामने आई है। बोर्ड ने डीआईओएस को इस लापरवाही से अवगत कराया। इस पर डीआईओएस ने जिले के 17 स्कूलों को नोटिस जारी की। इन विद्यालयों पर गलत जीओ टैगिंग करने का आरोप है। बोर्ड ने जवाब मांगते हुए तत्काल सही लोकेशन अपलोड करने के निर्देश भी दिए हैं।
बोर्ड परीक्षा के लिए बीते दिनों से केंद्र निर्धारण का कार्य किया जा रहा। इसके लिए पहले सभी 486 माध्यमिक विद्यालयों का बोर्ड ने व्यवस्था और संसाधनों की जानकारी मांगी थी। इसके बाद परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए सभी स्कूलों की जीओ टैगिंग कराने के लिए निर्देश दिए। जिले से अपलोड की गई विद्यालयों की टैगिंग की जांच की गई, इस दौरान 17 विद्यालयों की गलत लोकेशन अपलोड पाई गई। पता चला कि किसी ने खेत में खड़े होकर तो किसी ने घर बैठे ही कॉलेज के लोकेशन को अपलोड कर दिया है। इसके पीछे मकसद था कि ये विद्यालय परीक्षा केंद्र न बन सकें। अब विभागीय अधिकारी गलत अपलोड की गई जियो टैगिंग को सही कराने में जुटे हैं। विभागीय अफसरों का कहना है कि इस कार्य को करने वाले जिम्मेदारों को नोटिस देकर जवाब मांगा जा रहा है। जिसकी गलती सामने आएगी, उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



---
-बोर्ड से पता चला कि जिले के 17 स्कूलों की जियो टैगिंग गलत अपलोड की गई है, बोर्ड के आदेश पर इसे सही कराया जा रहा। साथ ही लापरवाही बरतने वाले स्कूलों के जिम्मेदारों से जवाब-तलब किया गया है।-निशा अस्थाना, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन


--
इन कॉलेजों ने गलत अपलोड़ की जियो टैगिंग
श्रीमती रामवती आदर्श उमावि नगला डंबर एका, एसबीएस इंका रुधरू नसीपुर, भोलेनाथ जनकल्याण उमावि नगला मोती, कर्मभूमि उमावि मुम्मदपुर जसराना, अमीर सिंह इंका सलेमपुर जसराना, एसएलबी उमावि नगला केवल, ज्योति आदर्श उमावि पाढ़म, छोटेलाल उमावि बिजौली खैरगढ़, रघुवर विसास उमावि दतावली, संत ब्रह्मानंद उमावि नगला हरदेवी मदनपुर, मकरचंद्र नत्थु सिंह इंका नगला पसी, शांति देवी जबर सिंह उमावि अलहदादपुर, शिव ओम पब्लिक उमा जसराना, अनवर सिंह उमावि शाकंबरी कुंज मदनपुर, एसपीजी इंका अरांव, श्रीदेवी मेमोरियल इंका ककरारा, हरिप्यारी कुबेर शिशुशाला इंका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed