फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Up Board

यूपी बोर्ड परीक्षा: सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में पकड़ा फर्जी परीक्षार्थी

Thu, 27 Feb 2020 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
Up Board
तलिक इंटर कालेज में यूपी वोर्ड परीक्षा के दौरान खडे होकर परीक्षा देती छात्राएं - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थियों के हौसले बुलंद हैं। लगातार कार्रवाई के बाद भी बड़ी संख्या में फर्जी परीक्षार्थी जनपद में पकड़े जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल की सामाजिक विषय की परीक्षा में एक फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया। केंद्र व्यवस्थापक ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

कमला नेहरू चंद्र कुमारी कालेज बोधाश्रम में सुबह की पाली में हाईस्कूल की परीक्षा चल रही थी। कमलादेवी इंटर कॉलेज आसफाबाद से पंजीकृत छात्र फैजान की जगह सुहैल परीक्षा देता मिला। केंद्र व्यवस्थापक अमित विद्यार्थी ने उसे पकड़ लिया तो विद्यालय के बाहर से फैजान भी आ गया। वह अपने हाथ में गर्म पट्टी बांधे था।
विज्ञापन

उसने बताया कि हाथ में चोट के कारण सुहैल को पेपर देने भेज दिया था। केंद्र व्यवस्थापक ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। डीआईओएस रितु गोयल व सचल दलों ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कोई नकलची नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

4936 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे
हाईस्कूल सामाजिक विषय की परीक्षा में पंजीकृत 42123 परीक्षार्थियों में से 37187 ने परीक्षा दी। 4936 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट में भी फल एवं खाद्य संरक्षण, पाकशास्त्र, परिधान, रंगीन फोटोग्राफी की परीक्षा हुई।

25 संदिग्ध परीक्षार्थी किए चिह्नित
फिरोजाबाद। फर्जी परीक्षार्थी पकड़े जाने का क्रम अब तक लगातार जारी है। इसी के चलते अब तक कुल 25 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े जा चुके हैं।
पेपर अपने सामने खुलवाएं स्टेटिक मजिस्ट्रेट
फिरोजाबाद। बोर्ड परीक्षा में सख्ती बरतने के लिए डीएम चंद्रविजय सिंह ने आदेश दिए हैं कि स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपने सामने प्रश्न पत्र खुलवाएं। उत्तर पुस्तिका सील कराने तक तैनात रहेंगे। डीएम ने कहा कि वह बोर्ड परीक्षा प्रारंभ होने से एक घंटे पूर्व पहुंचेेंगे। सारी व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अपनी पूरी देखरेख में प्रश्न पत्र के लिफाफे खुलवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed