फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   UP Board: 263 candidates are suspicious, photos on the form are blurred or not pasted.

यूपी बोर्ड : 263 परीक्षार्थी संदिग्ध, फार्म पर फोटो धुंधले या चस्पा नहीं

Fri, 13 Oct 2023 12:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 13 Oct 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
UP Board: 263 candidates are suspicious, photos on the form are blurred or not pasted.
फिरोजाबाद। लापरवाही कहें, या फिर फर्जीवाड़े के लिए जानबूझकर की गई गलती, यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के परीक्षा फॉर्म पर फोटो चस्पा नहीं हैं या फिर धुंधले हैं। बोर्ड ने ऐसे छात्र-छात्राओं को संदिग्धता सूची में शामिल करते हुए स्पष्ट फोटो अपलोड करने के आदेश दिए हैं। अन्यथा इन छात्रों को परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा। डीआईओएस ने 16 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2024 में हाईस्कूल में 41432 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। जबकि इंटरमीडिएट में 36190 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए परीक्षा केंद्रों बनाने की कवायद चल रही है। इधर, बोर्ड में परीक्षार्थियों के फाॅर्म की जांच की जा रही है। इसमें 16 विद्यालयों के 263 विद्यार्थी बोर्ड की संदिग्ध सूची में आ गए हैं। क्योंकि उनके फॉर्म पर फोटो चस्पा नहीं है। यदि किसी पर चस्पा भी हैं, तो वह फोटो अत्यधिक धुंधले हैं। इसमें हाईस्कूल के 200 और इंटरमीडिएट 63 विद्यार्थी हैं। कोई फर्जी परीक्षार्थी इस लापरवाही का फायदा न उठाए। इसलिए बोर्ड ने सख्त कदम उठाते हुए निर्देश दिए हैं कि सभी के फोटो अपलोड कर दिए जाएं। अन्यथा इन विद्यार्थियों को परीक्षा देने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

डीआईओएस निशा अस्थाना का कहना है कि बोर्ड की ओर से 263 विद्यार्थी चिन्हाकिंत किए हैं। यदि कोई लापरवाही के कारण परीक्षा से वंचित रह जाता है तो स्कूल प्रधानाचार्य एवं संचालक जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन





इन्हें जारी किए हैं नोटिस
जनता इंटर कॉलेज कटैना हर्षा, मिलथलेश प्रताप सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज पिडसरा, एसएमएस उमावि जसराना, सूबेदार रघुवीर सिंहउ मावि वामई, एसबीएस इंटर कॉलेज रुधऊ, श्याम सिंह यादव इंटर कॉलेज नगला सदासुख, धूपश्री उमावि आसफाबाद, शहजाद खां गफूर खां, उमावि रामपुर, बांकेबिहारी इंटर कॉलेज पलिया कला, शश्रीजी उमाविद्यालय नूरपुर शिकोहाबाद, एसजेएस पब्लिक असवाई, मुलायम सिंह जलदेवी उमावि उतरारा, एसपीजी इंटर कॉलेज असवाई, वीरी सिंह राय साहब कन्या उमावि गढ़ा इशहकपुर, इंदु इंटर कॉलेज नौबत सिंह नगर, महावीर सिंह उमावि सिरसागंज आदि विद्यालयों को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed