फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   UP Board: 1.45 lakh answer sheets arrived for the exam, 3 lakh left

यूपी बोर्ड: परीक्षा के लिए 1.45 लाख उत्तरपुस्तिकाएं आईं, 3 लाख बाकी

Wed, 10 Dec 2025 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 10 Dec 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
UP Board: 1.45 lakh answer sheets arrived for the exam, 3 lakh left
पीडी जैन कॉलेज में उत्तरपु​स्तिकाएं उतारते कर्मचारी। संवाद - फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं। बुधवार को बोर्ड की 1.45 लाख उत्तरपुस्तिकाओं की पहली खेप ट्रक से यहां पहुंची। सुरक्षा व्यवस्था के बीच पीडी जैन कॉलेज में रखवाया गया। इस बार बोर्ड ने उत्तरपुस्तिकाओं के फॉर्मेट में बड़ा बदलाव करते हुए वर्षों से चल रहे चौड़ाई वाले पैटर्न को पूरी तरह खत्म कर दिया है। अब परीक्षार्थियों को लंबाई वाली कॉपियां मिलेंगी। 3.5 लाख उत्तर पुस्तिकाएं और आएंगी।
विज्ञापन

जिससे लिखने के लिए अधिक स्थान मिलेगा और लिखावट भी पेज के अनुरूप अधिक साफ-सुथरी दिखेगी। विभाग के मुताबिक, लेआउट में बदलाव नकल रोकने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। नई कॉपियों की संरचना ऐसी होगी कि उनकी अदला-बदली लगभग असंभव हो जाएगी। इससे नकल माफिया पर बड़ा प्रहार होगा और परीक्षाओं की पारदर्शिता और सुरक्षा दोनों बढ़ेंगी। कॉपियों की पहचान इस तरह तैयार की गई है कि किसी भी स्तर पर गलत कॉपी बदलने की कोशिश तुरंत पकड़ी जा सके।
विज्ञापन

उत्तरपुस्तिकाओं में इस बार विशेष कलर कोडिंग का इस्तेमाल किया गया है। इंटरमीडिएट की ए और बी कॉपियों में क्रमशः मजेंटा और हरे रंग की है। जबकि हाईस्कूल की ए और बी कॉपियों में भूरा और हरे रंग का उपयोग किया गया है। सभी कॉपियों के प्रत्येक पृष्ठ पर माध्यमिक शिक्षा परिषद का मोनोग्राम भी प्रिंट रहेगा, जिससे नकली कॉपियां तैयार करने की कोई गुंजाइश नहीं बचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईओएस धीरेंद्र कुमार ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के लिए उत्तरपुस्तिकाएं आना शुरु हो गई हैं। परीक्षाओं से पूर्व इन्हें कॉलेज में बंटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed