फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Unopposed election of seven members of district planning committee

Firozabad News: जिला योजना समिति के सात सदस्यों का निर्विरोध हुआ चुनाव

Thu, 22 Jun 2023 01:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 22 Jun 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Unopposed election of seven members of district planning committee
फिरोजाबाद। जिला योजना समिति के सात सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। काफी मंथन के बाद आखिर नौ सदस्यों के नामांकन वापस हो गए। जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने सात सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित होने की अधिसूचना जारी कर दी।
विज्ञापन

जिले की आठ नगर निकायों में चुनाव होने के कारण निकाय क्षेत्र के सात पदों को भरने के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी की थी। इसके लिए जिला मुख्यालय पर नामांकन प्रक्रिया 17 जून को संचालित हुई थी। सात पदों के सापेक्ष 16 नामांकन दाखिल किए गए थे। मतलब सभी वर्ग के सदस्य पद पर चुनाव होना था। बुधवार को नाम वापस लिए जाने का दिन था। नाम वापसी के लिए सत्ताधारी दल के नेताओं के द्वारा पूरे दिन कवायद की गई। इतना ही नहीं आवेदन करने वाले सभासद,पार्षदों को भी समझाने की कोशिश चली।
विज्ञापन

आखिर 16 में से नौ सदस्यों ने अपने नामांकन वापस लिए जाने पर सहमति जता दी। अनारक्षित पद पर अश्वनी, गिरधर मिश्रा, योगेश कुमार रमन, विकास, अनारक्षित महिला पर रुखसाना तथा अनुसूचित जाति पद के लिए साधना सिंह, संध्या राना, अन्य पिछड़ा वर्ग पर राकेश कुमार एवं अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए संजू देवी ने नामांकन वापस लिया है। नामांकन वापस होने के साथ सात प्रत्याशी मैदान में शेष रह गए। इनका जिला योजना समिति के सदस्य के रूप में निर्विरोध चुना गया है। डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जिला योजना समिति फिरोजाबाद डाॅ. उज्जवल कुमार ने सभी सात पदों का निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें अनारक्षित पदों पर सुहैलकांत शर्मा, शिवम कुमार,अनारक्षित महिला पर गोल्डी गुप्ता व रामकली देवी, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के पद पर ओमवती देवी, अन्य पिछड़ा वर्ग पर दिनेशचंद्र तथा अनुसूचित जाति पद पर सूर्यकांत निर्वाचित घोषित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed