{"_id":"63b846690acd465e8119a75d","slug":"unknown-vehicle-trampled-the-young-man-in-the-fog-death-not-identified-firozabad-news-agr5593803118","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: तेज रफ्तार वाहन ने युवक को मारी टक्कर, मौत, कोहरे के कारण हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: तेज रफ्तार वाहन ने युवक को मारी टक्कर, मौत, कोहरे के कारण हुआ हादसा
Fri, 06 Jan 2023 09:33 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 09:33 PM IST
सार
कोहरे के कारण सड़क हादसों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में फिरोजाबाद जिले के टुंडला में तेज रफ्तार वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
फिरोजाबाद में बीती रात तेज रफ्तार वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। इससे वह गिरकर गायल हो गया। थोड़ी देर में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
हादसा टूंडला-एटा मार्ग पर नगला दल के पास रात करीब 11 बजे हुआ। लोगों ने सड़क किनारे घायल युवक को पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कराई तो पता चला कि उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने आसपास के लोगों से बात करके जानकारी ली। हालांकि उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
पुलिस सोशल मीडिया व आसपास के थानों, चौकियों पर फोटो भेजकर शिनाख्त कराने का प्रयास करा रही है। थाना प्रभारी वीरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि कोहरे के चलते हादसा हुआ है। शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवा दिया है।
विज्ञापन