{"_id":"045a50e5f20ff332b762a53b79fa81ad","slug":"underground-line-stopped-pouring-goods-seized-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडरग्राउंड लाइन डालने का कार्य रोका, सामान जब्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडरग्राउंड लाइन डालने का कार्य रोका, सामान जब्त
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Tue, 15 Dec 2015 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में अंडरग्राउंड बिजली की केबिल डालने का कार्य नगर निगम प्रशासन ने रुकवा दिया है। बाग छिंगामल में खोदाई कर रहे कर्मचारियों का सामान जब्त कर कार्य को रुकवा दिया गया। प्रशासन की सख्ती के बाद मौके पर कार्य कर रहे कर्मचारी भाग खड़े हुए।
विद्युत विभाग द्वारा 11 केवी की लाइनों को अंडरग्राउंड कराया जा रहा है। यह कार्य प्राइवेट कंपनी जेपीएस द्वारा किया जा रहा है। जेपीसी कंपनी द्वारा शहर में अंडरग्राउंड केबिल डालने के लिए अप्रैल तक नगर निगम प्रशासन से अनुमति प्राप्त की थी लेकिन कंपनी द्वारा कार्य नहीं कराया गया। इधर, शासन से प्राप्त करोड़ों की धनराशि से नगर निगम द्वारा तेजी से विकास कार्य शुरू करा दिए गए। इसमें अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुके हैं। अब जेएसपी कंपनी ने हाईवे से सटे सर्विस रोड, सुहाग नगर, स्टेशन रोड, नई बस्ती, सरकुलर रोड, संत टाकीज से गांधी पार्क चौराहे तक जगह-जगह सड़कें खोद दी हैं। इससे क्षेत्रीय जनता के साथ राहगीरों को खासी परेशानी हो रही है। बाजार में सड़क खोदने की सूचना पर मंगलवार को निर्माण विभाग के एक्सईएन राजकुमार, सहायक अभियंता रमाशंकर राम टीम के साथ बाग छिंगामल पहुंचे। उन्होंने कार्य कर रहे कर्मचारियों का सारा सामान जब्त कर लिया है। उन्हें बिना अनुमति के सड़क खोदने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी तो कर्मचारी भाग खड़े हुए। इस संबंध में सहायक अभियंता ने बताया कि जेएसपी कंपनी द्वारा बिना किसी सूचना के शहर में जगह-जगह खोदाई की जा रही है। इससे जनता को परेशानी हो रही है। वहीं निगम की छवि धूमिल हो रही है। जेएसपी कंपनी को मनमाने रूप से कार्य नहीं करने दिया जाएगा।
बाक्स--
मानक के अनुरूप नहीं बनाई जा रही सड़कें
जेएसपी कंपनी द्वारा अनुबंध के समय सुनिश्चित किया गया था कि केबिल डालने के लिए जहां-जहां सड़कें खोदी जाएंगी, वहां नगर निगम के मानक अनुरूप सड़क यथा स्थिति बनाकर दी जाएगी। निर्माण विभाग के अफसरों ने नई बस्ती में बनाई जा रही सड़क का निरीक्षण किया तो इंटरलॉकिंग का बेस मानक से काफी कम मिला। इसके अलावा सुहाग नगर, मून होटल निकट सर्विस रोड एवं अन्य स्थानों पर खोदी गई सड़कों को मानक के अनुरूप नहीं बनाया गया।