फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Under the supervision of the Municipal Commissioner, the poll of open cleaning system

नगर आयुक्त के निरीक्षण से खुली सफाई व्यवस्था की पोल

Sun, 19 Dec 2021 12:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Under the supervision of the Municipal Commissioner, the poll of open cleaning system
फिरोजाबाद। शुक्रवार देररात नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा ने नगर निगम द्वारा बनवाए गए अस्थाई आश्रयस्थलों के साथ शहर की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जलेसर रोड, सदर बाजार और बजरिया में कर्मचारी सफाई करते नहीं मिले। वहीं छह कर्मचारी अनुपस्थित होने पर उनका एक दिन का मानदेय काटने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

गलन भरी सर्दी शुरू होने के साथ ही गरीब और बेसहारा लोगों को सर्दी से बचाने के लिए नगर निगम ने पहल शुरू कर दी है। शुक्रवार देररात नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा ने अफसरों के साथ बस स्टैंड, सुभाष तिराहा, सरकारी ट्रॉमा सेंटर और रेलवे स्टेशन पर बने आश्रयस्थलों का निरीक्षण किया। आश्रयस्थलों में रजाई, गद्दे के साथ साफ सफाई व्यवस्था ठीक मिली। वहीं फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कर्मचारियों ने उठाकर आश्रयस्थल में भेजा।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सदर बाजार, बजरिया और जलेसर रोड पर सफाई कर्मचारी सफाई करते दिखाई नहीं दिए। गैर उपस्थित छह कर्मचारियों का एक दिन का मानदेय काटने के निर्देश दिए गए है। जेडएसओ दलवीर सिंह का कहना है कि जलेसर रोड, कोटला रोड, सदर बाजार, बजरिया और उर्वशी रोड पर रात्रि सफाई के लिए 37 कर्मचारियों को तैनात किया जाता है। जिसमें से 31 कर्मचारी रात्रि ड्यूटी पर थे। छह कर्मचारी अनुपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed