{"_id":"589228564f1c1b0f0be8004d","slug":"uncontrolled-container-crashed-into-the-bus-killing-two","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित हुई बस कंटेनर से टकराई, दो की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित हुई बस कंटेनर से टकराई, दो की मौत
Amar Ujala
Updated Wed, 01 Feb 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित हुई बस कंटेनर से टकराई, दो की मौत
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हाईवे पर गांव रुधेमई के पास बुधवार रात मथुरा से इटावा जा रही प्राइवेट बस का चालक बस पर से नियंत्रण खो बैठा और बस डिवाइडर पार कर सामने से आ रहे कंटेनर से टकरा गई। दुर्घटना के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई करीब 38 सवारियां घायल हो गईं। ग्रामीणों और यूपी 100 की गाड़ी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
हादसा बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे हुआ। बस में करीब चालीस सवारियां थी और हादसे के वक्त बस मथुरा से इटावा जा रही थी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कंटेनर की पीछे की बॉडी तक फट गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कंटेनर के केबिन में फंसे चालक, परिचालक पांच अन्य सवारियां और घायल दंपति को बाहर निकलकर उपचार को भेजा। बस के चालक के साथ घायल सवारियों को एंबुलेंस से फीरोजाबाद भेजा। बस में सवार जसवंतनगर निवासी लतीफ इटावा निवासी रूपेश वाजपेयी व बंटू ने बताया कि बस में 40 के करीब यात्री थे। बस अनियंत्रित होकर दूसरी साइड में इटावा की ओर से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। सिरसागंज एसएचओ ब्रजवीर सिंह ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। रास्ते में कंटेनर में सवार प्रवीन (26) और उसकी पत्नी आशिकी (25) निवासी करहल मैनपुरी की मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल के चिकित्सकों को अलर्ट कर दिया। रात्रि करीब दस बजे सीएमएस डा.अजय अग्रवाल के साथ पूरी टीम सरकारी ट्रामा सेंटर पर पहुंच गई। ताकि यहां आने वाले घायलों का उपचार किया जा सके।
विज्ञापन
। घायलों में आशाराम पुत्र रामस्वरूप जरारी इकदिल, वीरेंद्र पुत्र हरविलास मोहब्बतपुर जसवंतनगर,संतोष पांडेय पुत्र रघुवर दयाल पांडेय अमराहाट कानपुर देहात, अवधेश पुत्र सत्यवीर अंबेडकर नगर नई आबादी रेहना उत्तर। सिरसागंज स्थित अस्पताल में इटावा निवासी सुपेश वाजपेयी, मोहम्मद सईद, रूपेंद्र वाजपेयी, संजीव कुमार आगरा ,पिंटू भिंड, मोहम्मद इब्राहिम औरैय्या ,गौहरनिशा,आयशा निवासी बाबरपुर का उपचार किया गया।