फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uncle and nephew die in road accident in Firozabad

चाचा-भतीजे की मौत: ट्रैक्टर-ट्रॉली से धान बेचने जा रहे थे, पिकअप ने मारी टक्कर; दो परिवारों में मचा कोहराम

Sat, 24 Oct 2026 08:17 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Sat, 24 Oct 2026 08:17 PM IST
सार

तेज रफ्तार पिकअप ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन पलट गया। हादसे में चाचा और भतीजे की माैत हो गई। घटना से दो परिवारों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Uncle and nephew die in road accident in Firozabad
युवकों के फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के मक्खनपुर थाना क्षेत्र में धान बेचने जा रहे चाचा-भतीजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। इस अप्रत्याशित हादसे ने दिवाली की तैयारियों की खुशियों के बीच दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है।
विज्ञापन


सिरसागंज थाना क्षेत्र के एदलपुर गांव निवासी धर्मवीर अपने भाई कर्मवीर सिंह उर्फ दीपू (30) और अपने चाचा रविचंद्र (40) के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान लादकर बेचने के लिए हाथरस जा रहे थे। ट्रैक्टर धर्मवीर चला रहे थे। शुक्रवार रात करीब 11 बजे जैसे ही वे मक्खनपुर थाना क्षेत्र के नए बाईपास पर खाटू श्याम मंदिर से कुछ आगे बिल्टीगढ़ पुल के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन पलट गया। जिससे कर्मवीर और रविचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। धर्मवीर को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मक्खनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने कर्मवीर और रविचंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है। हादसे में मृत दीपू ने पीईटी की तैयारी की थी। कॅरिअर को लेकर उसने सपना संजोए थे। उसे परीक्षा देनी थी। हादसे के बाद पिकअप को छोड़कर चालक मौके से भाग गया। पिकअप को पुलिस ने जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed