फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Uncle and nephew arrested for robbing three people including a municipal employee by posing as policemen

Firozabad News: नगर निगम कर्मी सहित तीन को पुलिसकर्मी बनकर लूटने वाले फूफा-भतीजा गिरफ्तार

Fri, 23 Jan 2026 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 23 Jan 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew arrested for robbing three people including a municipal employee by posing as policemen
रसूलपुर पुलिस से मुठभेड़ में घायल आरोपी शेषपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराते इंस्पेक्टर प्रदी - फोटो : रसूलपुर पुलिस से मुठभेड़ में घायल आरोपी शेषपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराते इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार। संवाद
फिरोजाबाद। रसूलपुर थाना क्षेत्र में 20 जनवरी को नगर निगम के कर्मी व एक अन्य व्यक्ति सहित 21 जनवरी को जसराना में किसान से लूट करने वाले आरोपियों को मुठभेड में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिसकर्मी बनकर चेकिंग के नाम पर इन्होंने तीनों वारदातों को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

सीओ सिटी प्रवीण तिवारी ने बताया कि इंस्पेक्टर रसूलपुर प्रदीप कुमार की टीम को शुक्रवार देर शाम मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुलिसकर्मी बनकर लगातार लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर अपराधी फतेहाबाद रोड पर फिर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। इंस्पेक्टर प्रदीप अपनी टीम के साथ पहुंचे। वाहन चेकिंग करना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक बाइक पर आए दो सवारों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इंस्पेक्टर प्रदीप बाल-बाल बचे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी। दूसरे को सुरक्षित गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में इनकी पहचान शेषपाल निवासी जोनई, जसवंतनगर, इटावा (घायल) और दूसरे की पहचान उदय सिंह निवासी डोंडे, निधौली कलां, एटा के तौर पर हुई। इनके पास से लूट के 62900 रुपये, एक बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। घायल शेषपाल को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जांच में सामने आया है कि शेषपाल शिकोहाबाद थाने का गैंगस्टर है। उसकी 2023 में 39 लाख रुपये की संपत्ति भी शिकोहाबाद पुलिस ने कुर्क की थी। शेषपाल अपने फूफा उदयसिंह के साथ पुलिसकर्मी बनकर चेकिंग के नाम पर लूट की वारदातों को अंजाम दे रहा था। हाल में ही वह मैनपुरी जेल से जमानत पर छूटकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed