फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Unannounced power cuts anger at the fair

अघोषित विद्युत कटौती पर फूटा गुस्सा

Wed, 05 Aug 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 05 Aug 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
Unannounced power cuts anger at the fair
अघोषित विद्युत कटौती से तिलमिलाए लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार को स्टेशन रोड स्थित विद्युत कार्यालय में दिन भर हंगामा हुआ। कार्यालय में  तोड़फोड़ के बाद महिलाओं ने जाम लगा दिया। कई इलाकों में भी महिलाओं ने आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन


ताला लगाकर भागे अधिकारी (फोटो भाजपा का)
भाजपा नगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र गुप्ता और वरिष्ठ नेता जगन सेठ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सुबह दीपा का चौराहा से जुलूस निकाला। विद्युत कार्यालय में नारेबाजी की। उनका कहना था कि ताज ट्रिपेजियम में आने के बाद भी क्षेत्र में महज सात-आठ घंटे ही विद्युत आपूर्ति हो रही है। कार्यकर्ताओं का गुस्सा देख अफसर और कर्मचारी ताला लगाकर भाग गए। इसके बाद कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और एसडीएम आशाराम यादव को राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


द्वारिकापुर की महिलाओं का प्रदर्शन
द्वारिकापुर क्षेत्र की आक्रोशित महिलाएं दोपहर एक बजे विद्युत कार्यालय पहुंची। कार्यालय पर ताला लटका देख उनका पारा चढ़ गया। उनका कहना था कि रातभर विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है। सुबह आती है तो महज एक से डेढ़ घंटे के लिए। इसके बाद फिर गुल। ऐसे में पेयजल समस्या खड़ी हो गई है। बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी पर आई पुलिस ने उन्हें समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 घंटे में आपूर्ति नहीं, तो उग्र आंदोलन
गणेशनगर, शशीनगर, तेलमिल रोड क्षेत्र में दोपहर बाद तक आपूर्ति सुचारु नहीं हुई तो महिलाओं ने विद्युत कार्यालय में तोड़फोड़ की। स्टेशन रोड पर जाम लगा दिया। वाहनों की कतारें लग गई। आधे घंटे बाद आई पुलिस ने जाम खुलवाया। महिलाओं ने चेतावनी दी कि 24 घंटे में विद्युत कटौती बंद नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

जाम में फंसे यात्रियों की छूटी ट्रेनें
टूंडला। स्टेशन रोड पर जाम में कई यात्री फंस गए। इस कारण कई यात्रियों की ट्रेनें छूट गईं। वीआईपी गाड़ियां भी जाम में फंसी रही।

कटौती का शेड्यूल
रात 10 बजे से एक बजे तक, फिर तड़के चार बजे से सात बजे तक।
सुबह आठ बजे से 10 बजे तक, दोपहर 12 बजे तक कई बार।
दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक। सात से आठ बजे तक। इसके बाद आंख-मिचौली के साथ 10 बजे तक फिर कटौती।

कटौती बंद नहीं हुई तो रोक देेंगे रेल
टूंडला। रेल कर्मचारियों ने अघोषित कटौती के विरोध में रेल रोकने की चेतावनी दी है। रेल अफसरों को दिए ज्ञापन में चालकों ने कहा कि ट्रेन संचालन के लिए उन्हें आराम की जरूरत होती है। अगर नींद पूरी न होगी तो ड्यूटी के समय झपकी लग सकती है। इससे हादसे का खतरा है। उन्होंने रात में कटौती न किए जाने की मांग की है।


वर्जन
टूंडला में अघोषित विद्युत कटौती हो रही है। नगर में चल रहे मीटर व केबल बदले जाने के कार्य के लिए अब कटौती नहीं की जाएगी। मुरादाबाद से मिलने वाले रोस्टिंग के समय में मीटर बदले जाने का कार्य कराया जाएगा। हालांकि, कंट्रोल से मिलने वाले रोस्टिंग को नहीं बदला जा सकता।
            अनिल कुमार शर्मा, एसडीओ विद्युत, टूंडला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed