फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two youths in auto accident seriously injured

Firozabad News: हादसे में ऑटो सवार दो युवक गंभीर घायल

Fri, 14 Apr 2023 07:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 14 Apr 2023 07:40 PM IST
विज्ञापन
Two youths in auto accident seriously injured
हादसे में ऑटो सवार दो युवक गंभीर घायल
विज्ञापन

शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र अंतर्गत रामलीला ग्राउंड के पास हाईवे से सर्विस रोड पर उतरते समय एक ऑटो में पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी, जिससे ऑटो सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जसराना के गांव कौरारा बुजर्ग निवासी अशोक और बैजुआ खास निवासी श्याम सिंह फिरोजाबाद से ऑटो में बैठकर शिकोहाबाद आ रहे थे। जब चालक ने ऑटो को हाईवे से सर्विस रोड पर उतारा और कट पर खड़ा करके सवारियां उतार रहा था, तभी पीछे से तेज गति से आ रही कार की टक्कर लग गई, जिससे ऑटो सवार उक्त दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे की जानकारी होने पर थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed