फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   two sides clashed with sticks young man was injured In land dispute in Firozabad

जमीन विवाद में चले लाठी-डंडे: अदालत में वाद खारिज होने पर एक पक्ष करा रहा था निर्माण, दूसरे ने बोल दिया हमला

Tue, 28 Mar 2023 05:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 28 Mar 2023 05:36 PM IST
सार

फिरोजाबाद में एक पक्ष जमीन पर निर्माण करा रहा था। इसी समय दूसरे पक्ष ने हमला बोल दिया। इस दौरान दोनों  तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की।

विज्ञापन
two sides clashed with sticks young man was injured In land dispute in Firozabad
जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मंगलवार की सुबह जमीन विवाद में दो पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। सूचना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल का डॉक्टरी परीक्षण कराया है। इसके साथ ही दोनों पक्षों के आठ लोगों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की।

विज्ञापन


मामला जसराना थाना क्षेत्र के बेलमपुरी मोहल्ले का है। यहां के निवासी मोहम्मद सलीम एवं लकी अख्तर में जमीन को लेकर अदालत में मामला चल रहा था। अदालत से लकी अख्तर का वाद खारिज होने पर सलीम पक्ष निर्माण कार्य करा रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष ने रास्ता बंद होने की बात कह निर्माण कार्य रोकने को कहा। 

विज्ञापन

पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में ले लिया

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान चले लाठी-डंडों से मोहल्ले में भगदड़ मच गई। सूचना पर मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के समझाने के बाद भी हंगामा कर रहे लोग नहीं माने तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनके खिलाफ हुई कार्रवाई

थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया जमीन को लेकर दो पक्षों में मारपीट के दौरान घायल सोनू का डॉक्टरी परीक्षण कराया है। जबकि हंगामा एवं मारपीट करने के आरोप में एक पक्ष से लकी अख्तर, आशू खां, दानिश, सलमान अहमद एवं दूसरे पक्ष से मोहम्मद असीम, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद आसिफ तस्लीम के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।

कई दिन से चल रहा था विवाद

जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में कई दिनों से विवाद चल रहा है। दोनों ही पक्ष जमीन पर अपना-अपना अधिकार होने की बात कर रहे हैं। शनिवार को समाधान दिवस में भी मामला पहुंचा था। लेकिन समाधान दिवस में कोई समाधान नहीं निकलने पर मंगलवार को दोनों में मारपीट हो गई। पुलिस की माने तो दोनों पक्षों को पाबंद किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed