{"_id":"607b2a688ebc3e59144f23f3","slug":"two-nominations-for-the-post-of-district-panchayat-member-canceled-firozabad-news-agr4889811151","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत सदस्य पद के दो नामांकन निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत सदस्य पद के दो नामांकन निरस्त
विज्ञापन
मुख्यालय पर पंचायत चुनाव के नामांकन पत्रों की जांच करते अधिकारी
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जिला पंचायत सदस्यों के नामांकन पत्रों की जांच का काम शनिवार को पूरा हो गया। निर्वाचन अधिकारी एक्सईएन सिंचाई विभाग जितेंद्र कुमार ने बताया कि दो सदस्यों के नामांकन खामी होने के कारण निरस्त कर दिए गए। वहीं 498 नामांकन सही मिले हैं। उन्होंने कहा कि नामांकन वापसी 18 अप्रैल दोपहर तीन बजे तक होगी। तीन बजे के बाद से प्रत्याशियों को प्रतीक चिह्न का आवंटन किया जाएगा।
जिला पंचायत के 33 वार्डों के लिए पांच सौ प्रत्याशियों ने नामांकन किए थे। नामांकन पत्रों की दो दिन तक चली जांच में दो उम्मीदवारों के नामांकन खामियों के चलते निरस्त हो गए।
निर्वाचन अधिकारी एक्सईएन सिंचाई जितेंद्र कुमार ने बताया कि वार्ड संख्या 32 से नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवार अविनाश कुमार की उम्र 19 वर्ष थी।
इस कारण उनका नामांकन निरस्त हो गया। वहीं जिला पंचायत के वार्ड संख्या आठ से प्रकाशचंद्र का नामांकन भी निरस्त हुआ है। प्रकाशचंद्र का नाम मतदाता सूची में काफी खोजने के बाद भी नहीं मिल सका। उन्होंने कहा कि शेष 498 नामांकन सही पाए गए हैं।
विज्ञापन
डीएम सोमवार-मंगलवार को करेंगे समीक्षा
फिरोजाबाद। एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव ने पंचायत चुनाव में तैनात सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों से कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने अपने-अपने सेक्टर के मतदान केंद्रों का सत्यापन किया है।
इस दौरान मतदेय स्थलों पर एएमएफ की सुविधा पूर्ण नहीं सकी है। इस संबंध में डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र विजय सिंह ने तीन-तीन ब्लॉकों की समीक्षा करने का निर्णय लिया है। 19 अप्रैल को हाथवंत, एका एवं जसराना एवं 20 अप्रैल को टूंडला, फिरोजाबाद एवं नारखी ब्लाक की शाम चार बजे समीक्षा कलक्ट्रेट सभागार में होगी।