{"_id":"669ec844db4903c56c0bd764","slug":"two-including-auto-driver-died-in-road-accidents-firozabad-news-c-169-1-sagr1023-129671-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सड़क हादसों में ऑटो चालक सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सड़क हादसों में ऑटो चालक सहित दो की मौत
Tue, 23 Jul 2024 02:29 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 23 Jul 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में ऑटो चालक सहित दो की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस हादसों का कारण जानने में जुटी है।
थाना मटसेना क्षेत्र में ऑटो बचाने के प्रयास में बाइक फिसल गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। गांव सेंगई निवासी लक्ष्मीकांत (45) दबरई से बाइक द्वारा अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते में एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित हो गया। ऑटो को बचाने के प्रयास में बाइक फिसल गई। जिसमें युवक घायल हो गया। आनन-फानन में उसे सरकारी ट्रामा सेंटर भेज दिया। जहां परीक्षण के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएसआई तेजवीर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
थाना नारखी क्षेत्र में कोटला फरिहा मार्ग पर ऑटो खंदी में पलट गया। जिसमें चालक की मौत हो गई। जबकि एक महिला घायल है। कोटला रोड रानी नगर निवासी गब्बर (24) सोमवार को कोटला चुंगी से सवारी लेकर फरिहा की ओर जा रहा था। तभी कोटला स्थित भूतेश्वर मंदिर के पास ऑटो अनियंत्रित होकर खंदी में पलट गया। हादसा होते ही लोगाें की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को एंबुलेंस से सरकारी ट्रामा सेंटर भेज दिया। जहां गब्बर को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जबकि फरिहा निवासी खुशबू को मामूली चोट आई हैं। जिसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया है। थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। जांच की जा रही है।