{"_id":"652cbcba262df088e104fa84","slug":"two-in-critical-condition-after-truck-collides-with-auto-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-7299-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ऑटो में ट्रक की टक्कर से दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ऑटो में ट्रक की टक्कर से दो की हालत गंभीर
Mon, 16 Oct 2023 10:02 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 16 Oct 2023 10:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। ऑटो लेकर सिरसागंज जा रहे दो युवक सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक की टक्कर लगने के कारण ऑटो सवार दोनों लोग घायल हो गए। उन्हें संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
नगला चंदी निवासी अजय कुमार (30) गांव के ही साथी मनोज कुमार (24) निवासी सब्जी मंडी के साथ सिरसागंज लौट रहा था। दोपहर 12 बजे करीब गांव रूपसपुर के पास गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो में बैठे दोनों लोग सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
सड़क हादसों में मासूम समेत दो घायल
शिकोहाबाद। बाबा के साथ प्लॉट पर जा रही मासूम को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे उसके सिर एवं हाथ-पैरों में चोट आई है।
शंकरपुरी निवासी प्रांशी (5) पुत्री सतीश बाबा राधेश्याम के साथ रविवार सुबह 9 बजे करीब घर से प्लॉट पर पैदल जा रही थी। परतापुर रोड दिखतौली के पास गलत दिशा से आए बाइक सवार ने मासूम को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। दूसरी घटना रूपसपुर के पास हुई। वहां टूंडला से लौट रहे देवेश (24) को सामने से वाहन ने टक्कर मार दी। वह घायल हुआ है।
विज्ञापन