{"_id":"f2c82d9cfa1dbc165368506410ff720c","slug":"two-dozen-youths-turned-the-water-on-dreams-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दर्जन से अधिक युवाओं के सपनों पर फिरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दर्जन से अधिक युवाओं के सपनों पर फिरा पानी
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 26 Dec 2015 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले करीब तीस युवाओं को साक्षात्कार के बाद भी सीएम के कार्यक्रम में शामिल नहीं किया गया। इससे आक्रोशित युवाओं ने जिला उद्योग केंद्र पर हंगामा और नारेबाजी की। आक्रोशित युवाओं ने कंपनी प्रतिनिधि को जमकर खरीखोटी सुनाई।
कौशल विकास मिशन के अंतर्गत नीफा कंपनी द्वारा बैंकिंग एंड एकाउंटिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद युवाओं का कंपनियों में प्लेसमेंट भी कराया जा रहा है। गत दिवस नीफा कंपनी द्वारा एलआईसी में बीमा एजेंट के लिए जॉब फेयर लगाया, जिसमें आधा सैकड़ों युवाओं का चयन हुआ था। हालांकि अधिकांश युवा इस प्लेसमेंट से संतुष्ट नहीं थे। इसके बाद एलआईसी कंपनी को हटा दिया गया, इससे युवाओं के सपनों पर पानी फिर गया। सीएम के कार्यक्रम में शामिल न होने की सूचना पर मिलने शनिवार को दो दर्जन से अधिक युवक-युवतियां जिला उद्योग केंद्र पहुंचे। नीफा कंपनी के अनुराग शर्मा से पूछा तो उन्होंने कहा कि एलआईसी कंपनी को हटा दिया गया, जिससे कंपनी द्वारा सर्टिफिकेट नहीं दिए गए हैं। अब नई कंपनी को बुलाकर साक्षात्कार कराया जाएगा। युवाओं का आरोप था कि कंपनी द्वारा जानबूझ कर भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। कंपनी द्वारा समय पर कोई सूचना तक नहीं दी जाती। उन्होंने हंगामा किया। ललित कुमार, करन प्रताप सिंह, जितेंद्र प्रताप, अजित जैन, उमर जीशान, नदीम, अकरम, ईशान, नरगिस, इरम, नानीन, सरफ, इकरा, शाबिया, सामीन, रुखसार, माहिया, फातिमा मौजूद थे।