फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two deaths in two days due to fever in Alan Nagar, door-to-door fever patients

ऐलान नगर में बुखार से दो दिन में दो मौत, घर-घर बुखार के मरीज

Thu, 19 Aug 2021 10:14 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Two deaths in two days due to fever in Alan Nagar, door-to-door fever patients
रफ़रोजाबाद ! मुहल्ला ऐलान नगर में डायरिया फैलने के बाद अपने अपने घरों पर इलाज कराते लोग - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। ऐलान नगर में वायरल खतरनाक साबित हो रहा है। दो दिन में दो बालिकाओं की मौत होने से लोग दहशत में हैं। घर-घर में मरीज वायरल से पीड़ित हैं। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर मरीजों को दवा वितरित की। 98 मरीजों को दवा बांटी।
विज्ञापन

ऐलान नगर निवासी 13 वर्षीय बालिका नेहा की बुधवार को मौत हो गई थी जबकि बृहस्पतिवार को 14 वर्षीय बालिका की मौत के बाद लोग दहशत में आ गए। क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक दोनों ही बालिकाओं को तेज बुखार आया था। समय से सही इलाज न मिल पाने के कारण बालिका की मौत हो गई है। इसके अलावा घर-घर में बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग बीमार हैं। करीब 50 से 60 लोग बीमार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. पवन कुमार ने भी मौके पर जाकर निरीक्षण किया। कैंप लगवाकर लोगों को दवा वितरित की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने करीब 98 मरीज देखे गए। पार्षद मनोज शंखवार ने बताया कि दो बालिकाओं की मौत के बाद लोग डरे हुए हैं। हर घर में बुखार का मरीज हैं। स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से दवा का वितरण करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐलान नगर में हमने स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजा। वहां दवा का वितरण भी कराया गया है। आवश्यकता पड़ी तो हम टीम को दोबारा भेजेंगे। दो बालिकाओं के मौत की जानकारी है। लोगों को सलाह दे रहे हैं कि समय से इलाज कराएं। किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ, सीएमओ
यह लोग हैं बीमार
सतेंद्र कुमार, अर्जुन, राकेश, विमलेश, राजवती, ऊषादेवी, बंटी, हरिकिशोर, अंजू, अनुराधा, रचना, बबीता देवी, हरी देवी आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed