फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two days later, the body of the farmer was found 15 kilometres away in Yamuna

Firozabad News: दो दिन बाद यमुना में 15 किलोमीटर दूर मिला किसान का शव

Tue, 15 Jul 2025 07:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 15 Jul 2025 07:03 PM IST
विज्ञापन
Two days later, the body of the farmer was found 15 kilometres away in Yamuna
यमुना नदी में किसान के शव की तलाश करती पीएसी गोताखोरों की टीम। संवाद
- पुलिस एवं पीएसी गोताखोरों की टीम कर रही थी तलाश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। गांव ततारपुर में किसान किन्हीं कारणों के चलते यमुना नदी में कूद गया था। जिसकी तलाश नसीरपुर पुलिस एवं पीएसी गोताखोरों की टीम कर रही थी। किसान का शव गांव से 15 किलोमीटर दूर जाकर बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

नसीरपुर के गांव ततारपुर निवासी किसान योगेंद्र सिंह (55) बीती रविवार सुबह 9 बजे करीब घर से कहीं चला गया था। परिजन ने नसीरपुर थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। सोमवार सुबह किसान की चप्पलें यमुना नदी के किनारे परिजनों को मिली थीं। आशंका के आधार पर परिजनों ने पुलिस को योगेन्द्र के यमुना में डूबने की जानकारी दी थी। नसीरपुर पुलिस ने आगरा से पीएसी गोताखोर की टीम को मौके पर बुला लिया था। जिन्होंने यमुना में किसान की तलाश शुरू कर दी थी। 24 घंटे की तलाश के बाद गोताखोरों की टीम को किसान का शव गांव से 15 किमी दूर नगला खंगर क्षेत्र में मिला। किसान का शव मिलने से उसके परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है। इंस्पेक्टर नसीरपुर ने बताया कि किसान ने किसी बात से परेशान होकर यमुना में कूदकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed