फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two children fall from roof due to monkey attack, serious

Firozabad News: बंदर के हमले से छत से गिरे दो बच्चे, गंभीर

Sat, 02 Mar 2024 05:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 02 Mar 2024 05:19 PM IST
विज्ञापन
Two children fall from roof due to monkey attack, serious
जसराना। थाना जसराना के गांव कटैना हर्षा में छत पर खेल रहे दो बच्चों पर बंदर ने हमला कर दिया। बचने के प्रयास में बच्चे छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन आनन फानन में उपचार के लिए ट्राॅमा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां दोनों बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया गांव में बंदरों का आतंक है।थाना जसराना के गांव कटैना हर्षा निवासी विकास कुशवाहा का पुत्र आर्यन (6) और प्रेमशंकर का ढाई वर्षीय पुत्र अमन छत पर खेल रहे थे। तभी अचानक बंदरों को झुंड आ गया। एक बंदर ने उन पर हमला किया तो बचने के प्रयास में बच्चे नीचे गिर गए। बच्चों के नीचे गिरने पर जहां परिवार में चीख पुकार मच गई। वहीं मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। आनन फानन में परिजन बच्चों को उपचार के लिए लेकर गए। ग्रामीणों ने बताया दोनों बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया बंदर आए दिन लोगों पर हमला कर लोगों को घायल कर रहे हैं। बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed