फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two Cargo trucks missing

तमिलनाडु गए दो ट्रक माल सहित गायब

Sun, 01 Feb 2015 09:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 01 Feb 2015 09:45 PM IST
विज्ञापन
मैसर्स बालाजी ट्रांसपोर्ट से कांच आइटम लेकर तमिलनाडुु गए दो ट्रक गायब हो गए हैं। चार महीने बाद नवादेय ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक ने मैसर्स बालाजी ट्रांसपोर्ट कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन

मामला दक्षिण थाना क्षेत्र से जुड़ा है। राजा का ताल नवाब चौराहा पर मुकेश यादव पुत्र वेदप्रकाश यादव का मैसर्स बालाजी के नाम से ट्रांसपोर्ट है। इनके ट्रांसपोर्ट से आगरा के यमुना नगर स्थित नवादेय ट्रांसपोर्ट के व्यवस्थापक त्रिभवन कुमार द्वारा दो ट्रक में कांच के आइटम लोड कराकर दो अक्तूबर और 28 अगस्त को तमिलनाडु भेजा था। लेकिन यह दोनों ट्रक तमिलनाडु स्थित कांचीपुरम नहीं पहुंचे। त्रिभवन कुमार ने मुकेश यादव को इसकी जानकारी दी। काफी समय बाद भी मुकेश ट्रकों का पता नहीं लगा सका। त्रिभवन कुमार का आरोप है कि मुकेश यादव उनको कोई संतोष जनक जानकारी नहीं दे रहे हैं। उन्होंने मुकेश यादव के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए दक्षिण पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed