फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two brothers died in one day in firozabad

UP: युवक की बीमारी से माैत...सह नहीं सका बड़ा भाई, ट्रेन के सामने कूदकर दी जान; एक घर से उठीं दो अर्थियां

Thu, 20 Nov 2025 07:42 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 20 Nov 2025 07:42 PM IST
सार

छोटे भाई ने बुधवार रात अंतिम सांस बड़े भाई राजेंद्र की गोद में ली। इसके बाद से बड़े भाई सुध-बुध खो बैठे। परिजन कृपाल के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी बृहस्पतिवार सुबह सदमे में डूबे राजेंद्र घर से निकले और ट्रेन के आगे कूद गए।

विज्ञापन
Two brothers died in one day in firozabad
death demo - फोटो : iStock

विस्तार

बीमारी से बुधवार रात छोटे भाई की मौत के बाद बृहस्पतिवार सुबह बड़े भाई ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। दोनों मटसैना थाना क्षेत्र के गांव दौंकेली के रहने वाले थे। इस घटना से पूरे गांव शोक है। मृतक राजेंद्र उर्फ राजू (48) और कृपाल (40) अविवाहित थे और साथ ही रहते थे। दोनों चूड़ी जुड़ाई का काम करते थे।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि दोनों भाई साथ जिए और साथ ही दुनिया से चले गए। जिस घर में कल तक दोनों भाई साथ बैठकर खाना खाते थे, आज वहां मातम की चीखें हैं। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों भाई एक-दूसरे के लिए खुद खाना बनाते थे। दस दिन से कृपाल सिंह फेफड़ों में संक्रमण के कारण बीमार थे। बुधवार रात को उन्होंने अंतिम सांस बड़े भाई राजेंद्र की गोद में ली। छोटे भाई का निर्जीव शरीर देख राजेंद्र सुध-बुध खो बैठे। जिस भाई के साथ उन्होंने पूरी जिंदगी का सुख-दुख बांटा, उसका जाना उन्हें इतना गहरा घाव दे गया कि उन्होंने जीने की इच्छा त्याग दी। 
विज्ञापन


परिजन कृपाल के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी बृहस्पतिवार सुबह सदमे में डूबे राजेंद्र घर से निकले और ट्रेन के आगे कूद गए। एक ही दिन में दो भाइयों की मौत की खबर से गांव में चूल्हे नहीं जले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाइयों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजन के सुपुर्द किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच भाइयों में तीन की मौत, अब दो ही जीवित
दौंकेली के ज्ञान सिंह के पांच बेटे थे। इनमें रमेश सबसे बड़े थे, जिनकी पांच साल पहले कैंसर से मौत हो चुकी है। रमेश की पत्नी और एक बेटा, बेटी सैलई गांव में घर बनाकर रहते हैं। दूसरे नंबर के राजेंद्र उर्फ राजू और तीसरे नंबर के कृपाल सिंह के बीच का रिश्ता बेहद खास था। माता-पिता का साया सिर से पहले ही उठ चुका था। दोनों की शादी नहीं हुई थी। गांव में एक ही घर में रहते थे। इनके अलावा गांव में ही इनके दो छोटे भाई पुनेश और वीनेश, अपने-अपने परिवारों के साथ अलग-अलग मकान में रहते हैं।

ये भी पढ़ें-Agra News: दीवानी में अधिवक्ताओं के दो पक्षों में टकराव...जमकर चले लाठी-डंडे, कई के फटे सिर; पुलिस बल तैनात



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed