फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Clash between two groups of advocates of Diwani in Agra

Agra News: दीवानी में अधिवक्ताओं के दो पक्षों में टकराव...जमकर चले लाठी-डंडे, कई के फटे सिर; पुलिस बल तैनात

Thu, 20 Nov 2025 05:24 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 20 Nov 2025 05:24 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा में दीवानी परिसर में अधिवक्ताओं के दो पक्ष भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें कई के सिर फट गए। सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ अधिकारी माैके पर पहुंच गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। 


 

विज्ञापन
Clash between two groups of advocates of Diwani in Agra
दीवानी में तैनात पुलिस बल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में परिवार न्यायालय में भरण पोषण के एक मुकदमे को लेकर तीन दिन से चल रहे विवाद में पुलिस की ढिलाई से बृहस्पतिवार को कचहरी जंग का मैदान बन गई। अधिवक्ताओं के दो गुटों के बीच दो राउंड में मारपीट हुई। दोपहर करीब एक बजे एक गुट के अधिवक्ता दूसरे गुट के चैंबर पर पहुंचे और मारपीट कर भाग निकले। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


शाम चार बजे दूसरे गुट के अधिवक्ता हमलावर अधिवक्ताओं के चैंबर पर पहुंच गए और पथराव के साथ लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इस दौरान एक अधिवक्ता और किसान नेता का सिर फूट गया। शाम को पुलिस आयुक्त दीपक कुमार व डीसीपी ने फोर्स के साथ गश्त कर चेकिंग की तो चैंबरों में बड़ी संख्या में लाठी-डंडे मिले। अधिकारियों ने शुक्रवार से चेकिंग के बाद ही कचहरी में प्रवेश देने की बात कही। वहीं किसान नेता की तहरीर पर कार्रवाई न होने से रात करीब 10 बजे किसानों ने न्यू आगरा थाने का घेराव कर दिया। हालांकि, कार्रवाई के आश्वासन पर किसान मान गए।
विज्ञापन


परिवार न्यायालय में चले रहे भरण पोषण के एक मुकदमे में अधिवक्ताओं का एक गुट लड़की की तरफ से तो दूसरा लड़के की तरफ पैरवी कर रहा है। तीन दिन पहले किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। तब एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक अधिवक्ता को दीवानी के बाहर पकड़कर पीट दिया था। न्यू आगरा थाना पुलिस ने मोहन की तहरीर पर विकास पचौरी, अमित और पवन के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। गाली गलौज करने के बाद एक पक्ष के अधिवक्ता ने दूसरे अधिवक्ता के चैंबर पर पहुंच गए। मारपीट के दौरान दो अधिवक्ता चोटिल हो गए थे। पुलिस ने तहरीर लेकर कचहरी में सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ा दी लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं की। बृहस्पतिवार को सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में दोपहर करीब 12 बजे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें समझाकर हटा दिया लेकिन करीब एक घंटे बाद एक पक्ष के अधिवक्ता दूसरे पक्ष के चैंबर पर पहुंच गए और पथराव कर मारपीट की।

पुलिस का इस घटना के बाद भी ढुलमुल रवैया रहा। नतीजा यह हुआ कि दूसरे पक्ष के अधिवक्ताओं ने शाम करीब 4 बजे हमला करने वाले अधिवक्ताओं के चैंबर पर पहुंचे और लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी। इस मारपीट में अधिवक्ता ऋषि चौहान और किसान नेता पवन समाधिया घायल हो गए। विवाद बढ़ता देख पुलिस आयुक्त, डीसीपी सिटी के फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। दीवानी परिसर के चैंबरों की तलाशी ली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लाठी-डंडे बरामद हुए।

किसान नेता ने दी तहरीर
किसान नेता पवन समाधिया ने मारपीट के मामले में न्यू आगरा थाने में तहरीर दी है। बताया कि उनकी चचेरी बहन पूजा शर्मा से दयालबाग निवासी पति विकास पचौरी अक्सर मारपीट करता था। इस पर वह बहन को मायके लेकर आ गए। विकास के खिलाफ बहन ने भरण पोषण का वाद दायर किया था। उसी सिलसिले में वह कचहरी पहुंचे थे। इसी दौरान शाम को 15 से अधिक अधिवक्ता लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और उनकी पिटाई कर दी।

पहचानपत्र से मिलेगा प्रवेश
अधिवक्ताओं के बीच हुए विवाद के बाद जिला जज के आदेश पर प्रशासनिक अधिकारियों ने दोपहर में बैठक की। निर्णय लिया कि परिसर में पहचानपत्र चेक करने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। बिना पहचानपत्र के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा।


दोनों पक्षों पर दर्ज होगी प्राथमिकी
पहले एक पक्ष ने केस दर्ज कराया था। उस मामले में समझौता हो गया था। बाद में बात बिगड़ गई। दोनों पक्ष फिर से विवाद करने लगे। पूरा मामला दीवानी प्रशासन के संज्ञान में है। प्रशासन की तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के दो-दो अधिवक्ताओं को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। -सैयद अली अब्बास, डीसीपी सिटी



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed