फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two Brother died on sister's wedding day in road accident

UP: फुफेरी बहन की डोली से पहले उठी दो भाईयों की अर्थी, मौत का गम दबाकर...रस्में निभाते रहे घरवाले

Wed, 05 Feb 2025 11:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संंवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 05 Feb 2025 11:46 AM IST
सार

फुफेरी बहन की शादी में सम्मिलत होने जा रहे दो भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई। ये खबर मिलते ही शादी वाले घर में कोहराम मच गया। 
 

विज्ञापन
Two Brother died on sister's wedding day in road accident
शादी वाले घर में मातम और दोनों भाइयों के फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहां एक साथ दो भाई की अर्थी और बहन की डोली उठाई गई। दोनों भाई की मौत की बात को सीने में दबाए घरवाले रातभर शादी के रस्मो रिवाज निभाता रहे। सुबह जब बहन की डोली उठी, परिजनों की आंखों से आंसुओं का सैलाब फूट पड़ा।
विज्ञापन


 
Trending Videos

एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र का गांव चुरैथा में रेशमा की बेटी की शादी थी। फुफेरी बहन की शादी में सम्मिलत होने के लिए रेशमा के भाई के बेटे दीपक और प्रशांत बाइक से आ रहे थे।  फतेहपुर मोड पर बिजली के पोल से बाइक टकरा गई। हादसे में दोनों भाइयों की मौत हो गई। घटना की जानकारी जब शादी वाले घर में पहुंची, तो खुशियां पलभर में ही मातम में बदल गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भतीजों की इस तरह मौत होने के बाद बुआ रेशमा बेसुध हो गईं। बेटी की शादी की रस्में चल रही थीं। शादी न रुके इसलिए रातभर वे चुपचाप ही रस्मो रिवाज निभाती रहीं। घर के बाकी के सदस्य पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए थे। सुबह जब डोली उठी, तो दूसरी ओर दोनों भाइयों की अर्थी उठाई गई। बेटी के विदा होने के बाद शादी वाले घर में मातम पसर गया। प्रधान प्रतिनिधि बबलू लोधी ने  बताया की बिना बैंड बाजे के बारात चढ़ी, जिसके बाद सभी रस्में पूरी होने के बाद बेटी को विदा कर दिया गया।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed