{"_id":"65259ac0095c96d2fe02f014","slug":"two-arrested-with-cash-worth-rs-9-lakh-released-on-bail-firozabad-news-c-169-1-sagr1023-6915-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: नौ लाख की नकदी सहित दो गिरफ्तार, जमानत पर छोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: नौ लाख की नकदी सहित दो गिरफ्तार, जमानत पर छोड़े
Wed, 11 Oct 2023 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना जीआरपी पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके पास से नौ लाख रुपये की नकदी बरामद की। जीआरपी पुलिस ने आयकर की टीम को बुलाकर नकदी जमा कर ली है। दोनों युवकों को जमानत पर छोड़ दिया है।
जीआरपी पुलिस ने सोमवार देर रात स्टेशन पर चेकिंग कर रहे थे। तभी संदिग्ध लगे युवकों से पूछताछ की। तलाशी में उनके पास से नौ लाख रुपये बरामद किए। थानाध्यक्ष जयकिशन गौतम ने बताया कि इटावा के सुंदरपुर निवासी इकराम और सिरसागंज के सराय शेख निवासी तोफीक को गिरफ्तार किया था। तलाशी में उनके पास से नकदी बरामद हुई। दोनों से पूछताछ में पता चला कि इटावा भैंस खरीदने के लिए जा रहे थे। आयकर विभाग की टीम बुलाकर नकदी जमा करा दी गई है। युवक नकदी का हिसाब नहीं बता सके थे। इस कारण नकदी थाने के मालखाना में जमा कराई गई है। दोनों को जमानत पर छोड़ दिया गया।