{"_id":"647ce6c9f3322c626100ff54","slug":"two-accused-of-assault-and-firing-sent-to-jail-for-possession-of-land-firozabad-news-c-25-1-179679-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: जमीन पर कब्जे को लेकर मारपीट व फायरिंग के दो आरोपी भेजे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: जमीन पर कब्जे को लेकर मारपीट व फायरिंग के दो आरोपी भेजे जेल
Mon, 05 Jun 2023 01:02 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 05 Jun 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। थाना एवं कस्बा सिरसागंज में जमीन पर कब्जे के लेकर हुई मारपीट, फायरिंग बलवे में पुलिस ने रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है। इधर घायल अमित उर्फ बसंती गुप्ता तथा उनके बेटे का आगरा में एक्सरे के लिए भेजा गया।
थाना सिरसागंज के गिरधारी इंटर कॉलेज के सामने स्थित दुकानों पर कब्जे को लेकर शुक्रवार देर शाम व्यापारी अमित गुप्ता उर्फ बसंती और उसके बेटे अनुज गुप्ता की पिटाई व फायरिंग की गई थी। अमित का आरोप है कि दोनों को मरणासन्न हालत में छोड़ गए थे। पुलिस ने भाजपा के कद्दावर नेता के करीबी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजीव यादव उर्फ बाले को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। एसएसपी आशीष तिवारी के निर्देश पर सीओ सिरसागंज प्रवीन कुमार तिवारी के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया गया था। थाना सिरसागंज पुलिस ने भाजपा नेता के दो और साथियों को गिरफ्तार किया है।
इसमें थाना सिरसागंज के मदनपुर निवासी प्रवीन कुमार, दरिगापुर निवासी विमलेश उर्फ बिल्ला को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। दोनों पर दुकान पर कब्जा करने, तोड़फोड़ के साथ लूटपाट व बलवे का आरोप है। दोनों के खिलाफ थाना सिरसागंज में मुकदमा दर्ज है। सीओ सिरसागंज प्रवीन कुमार तिवारी ने बताया कि थानाध्यक्ष सिरसागंज उदयवीर मलिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। आरोपी प्रवीन के खिलाफ छह तथा विमलेश उर्फ बिल्ला के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि घटना में अन्य नामजदों सहित अन्य को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। इधर घायल बसंती उर्फ अमित गुप्ता एवं उनके बेटे की पिटाई से हड्डी टूटने पर एक्सरे के लिए रविवार को आगरा जाना पड़ा वर्तमान में उनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
हमारी तहरीर पर दर्ज नहीं की रिपोर्ट
फिरोजाबाद। सिरसागंज के गांधी मंडी निवासी बसंती उर्फ अमित गुप्ता का कहना है कि दुकानों पर कब्जा करने के दौरान उनकी पिटाई किए जाने के साथ सीसीटीवी कैमरों को लाठी डंडे तथा डीवीआर को हथौड़े से तोड़ दिया। आरोपी तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन, एक की पैड फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड, डीएल एवं दुकान संबंधी कागजात व 80 हजार नकदी रखा बैग लूट ले गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। उन्होंने कहा थाना पुलिस ने हमारी तहरीर पर अभियोग दर्ज नहीं किया। पीड़ित अमित गुप्ता ने कहा कि जिलाधिकारी एवं एसएसपी को पत्र भेजा है।
12 से अधिक व्यापारी संगठन मौन
फिरोजाबाद। जिले में 12 से अधिक व्यापारी संगठन नेता खुद को व्यापारी नेता बताकर दुकानदारों को संगठन से जोड़ने के नाम पर हजारों रुपये की वसूली करते हैं, लेकिन व्यापारी के साथ मारपीट होने पर कोई सामने नहीं आता। घटना के 36 घंटे बीतने के बाद महज एक व्यापार मंडल के कुछ सदस्य व्यापारी को अस्पताल देखने पहुंचे। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बीएस गुप्ता ने बताया कि गंभीर चोटें होने के कारण एक्सरे के लिए आगरा जाने के कारण व्यापारी से भेंट नहीं हो सकी। व्यापार मंडल के नेताओं ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जमीन कब्जाने को गुंडई करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। व्यापारी के जान माल की सुरक्षा की जाए।
एक साल में बदले पांच सीओ, मलिक की कुर्सी बरकरार
फिरोजाबाद। सिरसागंज में तीन दिन पहले लूट, अराजकता व दिनदहाड़े आतंक मचाने वाले आरोपियों पर पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में हैं।
बताते हैं कि घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को समय से हो गई थी, लेकिन थानेदार ने वफादारी निभाई। आरोपी ने खाकी की इस छूट का फायदा उठाकर खुलेआम गोलियां बरसाकर तांडव मचाया। पुलिस रिकॉर्ड भी इसकी पुष्टि कर रहे हैं। कई मामलों में शिकायत होने के बाद भी सिरसागंज थाने में एक साल से थानेदार उदयवीर सिंह मलिक डटे हैं, जबकि शिकायतों के चलते उसी एक साल में पांच सीओ का तबादला इधर से उधर किया जा चुका है।
सिरसागंज के इटावा रोड पर शुक्रवार शाम को जिस तरह खुले आम गुंडई व व्यापारियों को दुकान खाली कराने के लिए मारपीट, फायरिंग की गई। इस बर्बरता पर हर कोई सवाल उठा रहा है। हर जुबां पर यहीं बात है कि जिस तरह आरोपी ने ट्रांसपोर्टर अमित गुप्ता उर्फ बसंती व उसके बेटे के साथ सीमेंट विक्रेता रामकुमार को पीटा गया। वह बिना पुलिस की मदद के नहीं किया जा सकता। काफी देर तक चले बवाल के बाद पुलिस का देरी से पहुंचना बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। बताते हैं कि इस घटनाक्रम की पूरी जानकारी पुलिस को समय से हो गई थी, लेकिन इसके बाद भी थानेदार ने नेताजी के साथ वफादारी और कुर्सी खतरे में न पड़े इसके लिए चुप्पी साध ली। पुलिस रिकॉर्ड भी इसकी गवाही दे रहे हैं, पिछले एक साल में सिरसागंज थाने में उदयवीर सिंह मलिक डटे हुए हैं, जबकि इसी दौरान सिरसागंज से पांच सीओ का स्थानांतरण काम न करने के दबाव में किया जा चुका है। पिछले एक साल में कमलेश कुमार को सबसे पहले हटाया गया, इसके बाद राजवीर सिंह को सीओ सिरसागंज बनाया गया। राजवीर को कुछ समय रहने के उन्हें हटाकर देवेंद्र को कमान दी गई। देवेंद्र के बाद अनिवेश कुमार को चार्ज दिया गया। अनिवेश के बाद कुछ समय के लिए जैसे ही कमलेश कुमार को चार्ज मिला उसके बाद फिर से उन्हें हटा दिया गया। इसके बाद प्रवीन तिवारी को कुछ समय पहले सीओ बनाया गया। बताते हैं कि सीओ का स्थानांतरण के पीछे नेताजी व उनसे जुड़े लोगों का काम करने का दबाव रहता है, काम न करने पर सीओ की शिकायत कर उस क्षेत्र से हटा दिया जाता है।
मटसेना का दलबदलू सिपहसालार कराता है सेटिंग
नेताजी का एक अन्य दलबदलू सिपहसालार मटसेना थाना क्षेत्र का है। नेताजी का खास होने का कारण उसकी तूती सबसे ज्यादा पुलिस महकमे में बोलती है। इसके बाद जिला प्रशासन में भी उसका दखल रहता है। पुलिस महकमे में लोगों के ट्रांसफर व पोस्टिंग के साथ साथ कुर्सी दिलाने तक का काम यह सिपहसालार कराता है। मटसेना के पूर्व थाना प्रभारी उनकी शह पर लोगों से जमकर पैसे की वसूली तक करते थे। कई बार लोगों को पिटाई कर पैसे वसूलने का आरोप भी लगा। एक युवक की हत्या में थानेदार पर भी संगीन आरोप लगे, तो नेताजी की कृपा उसपर फिर बरसी, उसे लाइन हाजिर न करके दूसरे थाने में भेज दिया गया। जिले के कई थानेदार इस दलबदलू के खास हैं। क्योंकि अधिकांश थानेदार अपनी कुर्सी बचाने के लिए उसके बताए काम को 24 घंटे तैयार रहते हैं।
सीमा से सटे होने के कारण इस थाना क्षेत्र में अधिक एहतियात बरतनी पड़ती है। क्राइम के ग्राफ क्षेत्र में कम है और थानेदार की कोई शिकायत भी नहीं है। यदि कोई शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - आशीष तिवारी, एसएसपी, फिरोजाबाद