फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Tundla will get plenty of power supply in a few days

Tundla will get plenty of power supply in a few days

Wed, 26 Apr 2017 11:28 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Wed, 26 Apr 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
Tundla will get plenty of power supply in a few days
कुछ ही दिनों में टूंडला को मिलेगी भरपूर विद्युत आपूर्ति - फोटो : अमर उजाला
 उसायनी स्थित 132 केवी को टूंडला से जोड़ा जा रहा है। उसके जुड़़ने के साथ ही टूंडला को 24 घंटे बिजली मिलेगी। यह बात छत्तीसगढ़ के सुकना में हुए सीआरपीएफ़ टुकड़ी पर हमले में शहीद जवान कृष्णपाल सिंह निवासी नगला दांडी पोंककोला जिला एटा के घर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार कैबिनेट मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल और राज्यमंत्री अतुल गर्ग शहीद के दाह संस्कार में शामिल होकर लौटने पर नगला बीच में कही।             
विज्ञापन


 प्रोफेसर बघेल ने अपनी विधानसभा टूंडला के नगला बीच पर मंडल अध्यक्ष बालकृष्ण गुप्ता के आवास पर क्षेत्र की जनता से मिलकर समस्याओं को सुना। जनता की समस्याओं से संबंधित अधिकारियों को उनकी हर संभव मदद करने को कहा। इस दौरान उन्होंने बताया कि टूंडला नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति अभूतपूर्व परिवर्तन होने जा रहा है। इसके लिए योजना तैयार हो चुकी है।       
विज्ञापन

 उसायनी पर बनाए गये 132 केवी के विद्युत स्टेशन को 33 केवी मोहम्मदाबाद से जोड़ा जा रहा है। इस प्रस्ताव को प्रबंध निदेशक दक्षिणांचल आगरा द्वारा स्वीकृत कर लिया गया है। उसके जुड़ने से टूंडला को अगर आगरा से बिजली नहीं मिल रही है तो उसायनी से और उसायनी से कोई फाल्ट है तो आगरा से बिजली मिलेगी। कुछ ही दिनों में टूंडला क्षेत्र को भरपूर विद्युत आपूर्ति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि टूंडला के विकास के लिए जल्द ही कार्य योजना पर कार्य किया जायेगा।        
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed