{"_id":"5735dafb4f1c1b816b91985e","slug":"tundla-station-inspected-by-drm","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरएम ने किया टूंडला स्टेशन का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआरएम ने किया टूंडला स्टेशन का निरीक्षण
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 13 May 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
डीआरएम ने टूंडला रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक एसके पंकज ने शुक्रवार शाम रेलवे स्टेशन, रनिंग रूम, लॉबी, रेलवे चिकित्सालय आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमियां मिलने पर उन्होंने उन्हें जल्द सुधारने के सख्त निर्देश दिए।
मंडल रेल प्रबंधक एसके पंकज अपने विशेष सैलून द्वारा शुक्रवार शाम चार बजे टूंडला रेलवे स्टेशन पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। साफ-सफाई की व्यवस्था को बारीकी से देखा। कमियां मिलने पर तत्काल सुधारने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने रेलवे रर्निंग रूम का रुख किया। उन्होंने सबसे पहले रसोई घर का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने रनिंग रूम में लगी सब्जी की दुकान का निरीक्षण कर सब्जियों की गुणवत्ता देखी। इसके बाद उन्होंने अपनी टीम के साथ रनिंग रूम की निर्माणाधीन इमारत का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने संबंधित ठेकेदार को समय से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ मंडल यातायात प्रबंधक डा. शुुभम शर्मा, सीनियर डीओएम अंशू पांडे, स्टेशन अधीक्षक एमएस मीणा आदि मौजूद रहे।