{"_id":"6a931c56c7db7e657d032463","slug":"tundla-sports-club-and-krida-bharati-to-organize-a-kabaddi-tournament-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-183467-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: टूंडला स्पोर्ट्स क्लब व क्रीड़ा भारती कराएंगे कबड्डी टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: टूंडला स्पोर्ट्स क्लब व क्रीड़ा भारती कराएंगे कबड्डी टूर्नामेंट
Sat, 29 Aug 2026 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
टूंडला। टूंडला सपोर्ट्स क्लब व क्रीड़ा भारती की एक बैठक मुख्य बाजार में हुई। बैठक में खेल गतिविधियां बढ़ाने के क्रम में कबड्डी टूर्नामेंट आयोजित कराए जाने पर चर्चा की गई। इसके साथ ही अक्तूबर माह में कबड्डी महाकुंभ कराने का निर्णय लिया गया। इस टूर्नामेंट में पुरुष व महिला वर्ग दोनों ही प्रतिभाग करेंगे।
टूंर्नामेंट के आयोजक स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष एसएस धाकरे व क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि टूंडला के रेलवे कंपनी बाग स्पोर्ट्स ग्राउंट पर दो अक्तूबर से मैच खेले जाएंगे। 4 अक्तूबर को सेमी फाइनल और टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला जाएगा। तीन दिवसीय इस टूर्नामेंट में लगभग 40 से 50 महिला व पुरुष टीमें भाग लेंगीं।
बैठक में स्पार्ट्स क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ संजीव जैन,सचिव सुरेंद्र सिंह नौहवार, मनप्रीत सिंह कीर, योगेंद्र उपाध्याय, अरुण जैन, हिमांशु जैन, अग्रज जैन,सीताराम एडवोकेट,सुशांत गौतम,अभिषेक शर्मा आदि उपस्थित रहे।