फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Tundla - Report filed against five including husband in case of death of married woman

Firozabad News: टूंडला- विवाहिता की मौत के मामले में पति सहित पांच के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

Wed, 28 Jun 2023 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 28 Jun 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Tundla - Report filed against five including husband in case of death of married woman
टूंडला। पति के दूसरी महिला से संबंध होने पर विवाहिता द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने के मामले में एसएसपी के आदेश पर घटना की तीन माह बाद रिपोर्ट दर्ज हो सकी है। मायका पक्ष ने पति सहित पांच ससुरालियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर अंतर्गत गांव संदलपुर निवासी बंटू ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी बहन की शादी थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव इमलिया निवासी शीलेंद्र के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय तक तो सब कुछ ठीकठाक रहा। उनकी बहन को दो संतानें भी हुई। इसी दौरान उनके पति के संबंध दूसरे गांव की एक अन्य महिला से हो गए। जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होने लगा था। पति की हरकतों से तंग आकर उसकी बहन ने आठ मार्च को जहर खा लिया था। उपचार के दौरान 25 मार्च को उसकी मौत हो गई थी। मामले में मंगलवार को एसएसपी के आदेश पर मृतका के पति शीलेंद्र, ससुर तिलक सिंह, सास माया देवी व भाई लवकुश व बिजेंद्र के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी शैलेन्द्र चौहान का कहना है कि मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। मामले में जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed