फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Tundla - oil spilled from tanker on the highway, vehicle skidded

Firozabad News: टूंडला- हाईवे पर टैंकर से फैला तेल, फिसले वाहन

Thu, 22 Jun 2023 01:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 22 Jun 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Tundla - oil spilled from tanker on the highway, vehicle skidded
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टूंडला। फिरोजाबाद हाईवे पर टैंकर से तेल फैलने से कार सहित कई दुपहिया वाहन फिसलकर क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं वाहन चालक गिरकर घायल हो गए। इस बीच पुलिस ने बैरियर लगाकर धीमी गति से वाहन गुजारे।

मामला बुधवार सुबह का है, फिरोजाबाद की ओर एक तेल टैंकर टूंडला की ओर आ रहा था। यह टैंकर टोल प्लाजा व हजरतपुर के बीच पहुंचा तभी पहले से लीकेज टैंकर से तेल निकलकर सड़क पर फैल गया। इस बीच बारिश होने एवं सड़क पर तेल फैलने से फिसलन हो गई। टैंकर के पीछे ही आ रही एक कार फिसलकर डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन


इसके साथ ही एक के बाद एक कई बाइक फिसल गई, जिससे बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर बैरियर लगाते हुए वाहनों को धीमी गति से निकाला। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि एक टैंकर से तेल लीक हो गया था, जिससे सड़क पर तेल भर जाने के कारण वाहन फिसल गए थे। वहां पुलिसकर्मियों को लगाकर वाहन को धीमी गति से गुजारा गया। साथ ही तेल को साफ कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed