फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   tundla by election

सरकार की उपलब्धियों के पत्रक बांटें कार्यकर्ता: नूतन

Sat, 10 Oct 2020 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
tundla by election
टूंडला (फिरोजाबाद)। भारतीय जनता पार्टी की बैठक मस्जिद रोड सेक्टर पर बूथ अध्यक्ष निर्मल चक के आवास पर हुई। इसमें उपचुनाव को लेकर चर्चा की गई। फिरोजाबाद महापौर नूतन राठौर ने कहा कि 11 अक्तूबर को नगर में कार्यकर्ता छोटी टोलियां बनाकर भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के पत्रक घर-घर जाकर बांटने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन

ब्रजक्षेत्र मंत्री अश्वनी भारद्वाज ने कहा कि कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर मतदान करने की अपील करनी है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के देशहित व जनहित के कार्यों के बारे में बताना है। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन चतुर्वेदी ने कहा की उपचुनाव में हर बूथ को मजबूत करने के लिए महिला कार्यकर्ताओं को भी आगे आना होगा।
विज्ञापन

भाजपा नगर अध्यक्ष रूपेश शुक्ला, सिरसागंज चेयरमैन सोनी शिवहरे, रामतीर्थ सिंह चक, मंडल उपाध्यक्ष गिरवर निषाद, लोकेश जादौन, दीपक चौधरी, तरुण शर्मा, निर्मल चक, दिनेश गुप्ता, मंजू गौड़, राजेश पौनियां, राजन सिंह निषाद, जितेंद्र शर्मा, डॉ. गौतम सिंह नौहवार, द्विजेंद्र विक्रम सिंह परमार, नंदलाल गौतम, शैलेंद्र वाल्मीकि, महेश चंदानी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एटा सेक्टर की बैठक में दिए निर्देश
भाजपा एटा सेक्टर की बैठक सलेमपुर बूथ पर हुई। बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी और सेक्टर संयोजक के 11 अक्तूबर को होने वाले बूथ चलो अभियान की बैठक में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष महीपाल निषाद ने कहा, प्रत्येक बूथ पर 250 परिवारों में संपर्क के लिए रणनीति तैयार की गई है। शैलेंद्र धाकरे, नितिन चौहान, शैलेंद्र त्यागी, प्रेमपाल सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed