फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   tundla by election

आईजी आगरा ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

Sat, 10 Oct 2020 12:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
tundla by election
टूंडला (फिरोजाबाद)। आईजी आगरा रेंज और एसएसपी ने शुक्रवार को नामांकन स्थल व मंडी समिति परिसर में बनाए टॉग रूम और मतगणना स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही तहसील सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपचुनाव के लिए टूंडला की मंडी समिति में स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल बनाया है। दोपहर 11.30 बजे करीब आईजी ए. सतीश गणेश टूंडला पहुंचे। उन्होंने एसएसपी सचिंद्र पटेल व अन्य अधिकारियों के साथ यहां का जायजा लिया। समिति के गेट से लेकर बाहरी दीवारों की जानकारी ली। खामी नजर आने पर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण होगा टूंडला उपचुनाव : आईजी
टूंडला। आईजी आगरा रेंज ए. सतीश गणेश ने तहसील के सभागार में अधिकारियों के साथ चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक की। उन्होंने उपचुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण महौल में कराने के दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों को आदेशित किया कि बाहर से आने वाले पुलिस फोर्स के रुकने की समुचित व्यवस्था करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव के दौरान पुलिस के साथ सीआरपीएफ के जवानों को भी लगाया जाएगा। आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिह्नित किया जाए। संवेदनशील मतदान केन्द्रों का सौ प्रतिशत सत्यापन करें। चुनाव से पूर्व ही शस्त्र धारकों के शस्त्र जमा कराए जाएं। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केन्द्रों पर वोटिंग सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी।

कहा कि पुलिस को निष्पक्ष मतदान कराकर मिसाल कायम करनी है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण माहोल में चुनाव हो इसके लिए अधिकारियों से चर्चा हुई है। निर्वाचन आयोग के मुताबिक कहीं कोई कमी न रहे इसके लिए दिशा-निर्देश दिए हैं। एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र, एसडीएम राजेश कुमार वर्मा, सीओ देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी टूंडला रामेंद्र कुमार, थाना प्रभारी पचोखरा संजय कुमार मौजूद रहे।
मतदान के दिन आगरा और एटा बॉर्डर रहेंगे सील
आईजी ने कहा कि मतदान वाले दिन तीन नवंबर को एटा, आगरा बॉर्डर को सील कर दिया जाएगा। पुलिस बल की तैनाती के साथ ही सभी वाहनों की चेकिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed