फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   tundla by election

सतत भ्रमण पर रहें सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट: डीएम

Tue, 06 Oct 2020 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
tundla by election
फिरोजाबाद। टूंडला उपचुनाव संपन्न होने तक सभी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट पूरी सजगता व जागरूकता के साथ क्षेत्रीय भ्रमण पर रहें। इस दौरान हर प्रकार के तथ्यों का संकलन करें। सभी अधिकारी थानों के सतत संपर्क में रहें। यह निर्देश जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट के साथ बैठक के दौरान दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों की बैठक ली। बैठक के दौरान डीएम से सभी को पूरी सजगता के साथ चुनावी ड्यूटी करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि अगर किसी इलाके में अवैध रूप से शराब का वितरण, दावत आदि होती मिले तो तत्काल कठोर कार्रवाई करें।
विज्ञापन

डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को सभी पोलिंग स्टेशनों व आस-पास सफाई की विशेष व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पोलिंग स्टेशन पर पेयजल, रैंप, शेड एवं बाउंड्रीवाल की व्यवस्था के अलावा विद्युत आपूर्ति आदि अभी से सुनिश्चित करा ली जाए। बैठक में सीडीओ नेहा जैन, एडीएम आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव सभी एसडीएम व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed