फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   tundla by election,cm yogi vc

सरकारी की योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाएं कार्यकर्ता: योगी

Mon, 05 Oct 2020 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
tundla by election,cm yogi vc
टूंडला विधानसभा के पदाधिकारियों के संग वर्च्युअल मीटिंग करते सीएम आदित्यनाथ योगी व प्रदेश अध्य? - फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। टूंडला विधानसभा के उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से टूंडला विधानसभा के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लेकर विधानसभा सीट के बूथ क्षेत्र में आने वाले प्रत्येक घर में जाकर लोगों से संपर्क करें।
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास की तर्ज पर केंद्र व प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के विकास कार्य कर रही हैं। इस उपचुनाव में भारी बहुमत से पार्टी को विजयश्री दिलाने का कार्य करें। मुख्यमंत्री योगी ने टूंडला में सैकड़ों वर्षों से चल रही रामलीला आयोजन और प्रदेश में सर्वाधिक भव्य दुर्गा पंडाल लगने की प्रशंसा की।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर उपचुनाव में पार्टी द्वारा जो भी प्रत्याशी घोषित किया जाए उसे जिताने का काम करें। प्रत्याशी कोई भी हो इससे मतलब नहीं रखना, बल्कि चुनाव चिह्न कमल का फूल याद रखना है। उन्होंने कहा कि टूंडला उपचुनाव महत्वपूर्ण चुनाव है। इसमें पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जी जान से जुटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक के बाद मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के छह मंडल अध्यक्षों से संवाद किया। इस दौरान ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, जिला प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह, मोती सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र रजनीकांत माहेश्वरी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व टूंडला विधानसभा प्रभारी प्रमोद गुप्ता, क्षेत्रीय मंत्री उदय प्रताप सिंह आदि जुड़े रहे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह और संचालन दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री व टूंडला विधानसभा प्रभारी बीएल वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed