{"_id":"58d12b094f1c1be5431a35be","slug":"tundla-bharatpur-wrestlers-win-the-last-wrestling","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूंडला-भरतपुर के पहलवानों ने जीती आखिरी कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूंडला-भरतपुर के पहलवानों ने जीती आखिरी कुश्ती
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Tue, 21 Mar 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
सीयर देवी मेले में दंगल करते पहलवान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज के युवा कुश्ती दंगल भूलते जा रहे हैं। यह बात लाइनपार क्षेत्र में यमुना तलहटी के बीहड़ कोट-कसौंदी में आयोजित होने वाले प्राचीन सीयर देवी मेले के आखिरी दिन कुश्ती दंगल के शुभारंभ पर कमेटी अध्यक्ष कपूरचंद्र वर्मा ने कही। कुश्ती दंगल में आखिरी कुश्ती टूंडला और भरतपुर के पहलवानों के बीच हुई। कुश्ती आखिरकार बराबर पर छूटी।
मेले में विभिन्न प्रांतों से आए पहलवानों के बीच कुश्तियां हुई। दंगल में मिश्री का बुर्ज से आए पहलवान रामगोपाल ने ग्वालियर के रमेश पहलवान को पराजित किया। जालौन के जितेंद्र पहलवान को कपावली के मनोज पहलवान ने पटखनी दी। फिरोजाबाद के पहलवान दिनेशचंद्र ने आगरा के पहलवान राहुल को धूल चटा दी। जौनपुर के रामसिंह पहलवान ने आगरा के मोनू पहलवान को पलक झपकते ही चित कर दिया। सांकुरी के पहलवान बच्चू सिंह ने मथुरा के कल्लू पहलवान को हराया। आखिरी मुकाबला टूंडला अनवारा के पहलवान हुशियार सिंह और भरतपुर के भोला पहलवान के बीच हुआ। काफी जोर आजमाइश के बाद कुश्ती बराबर पर छूटी। विजयी पहलवानों का पगड़ी बांधकर और उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डा. ओसपाल सिंह, नरेश कुमार, मनीष वर्मा, देवकरन दिलावर, महाराज सिंह, विक्रम सिंह, लज्जाराम, किशन पाल, डा श्री कृष्ण, हुब्बलाल, शंभूदयाल, मनीष वर्मा आदि उपस्थित रहे।