फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Truck tramples students riding bicycles, one killed, villagers jammed

ट्रक की चपेट में आने से छात्र की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Fri, 25 Feb 2022 12:17 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Truck tramples students riding bicycles, one killed, villagers jammed
फिरोजाबाद (एका)। स्कूल की छुट्टी के बाद बृहस्पतिवार की दोपहर साइकिल से घर जा रहे छात्रों को शीशीया पुल पर ट्रक ने रौंद दिया। इससे एक छात्र की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों ने ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगा दिया। एका, फरिहा और जसराना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। शव को पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा गया है। घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

एका थाना क्षेत्र के गांव नगला केवल निवासी पीयूष (11) पुत्र विपिन कुमार और विशाल (10) पुत्र बलवीर नगला मेवा स्थित बीएस कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ने गए थे। दोपहर को स्कूल की छुट्टी के बाद दोनों एक ही साइकिल से घर लौट रहे थे। साइकिल विशाल चला रहा था और पीयूष पीछे बैठा था। शीशीया पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने से पीयूष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विशाल घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। छात्र की मौत की खबर पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। शव को सड़क पर पड़ा देख आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने जाम लगा दिया।
विज्ञापन

जाम की सूचना पर थानाध्यक्ष एका नरेंद्र कुमार शर्मा, थानाध्यक्ष फरिहा विनय कुमार और थानाध्यक्ष जसराना फतेह बहादुर सिंह भदौरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम खुलवाया और ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष एका नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि छात्र पीयूष की मौत ट्रक की चपेट में आने से हुई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विशाल घायल है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर आने पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed