फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Truck drags bike for 700 meters... Nephew dies, uncle injured.

Firozabad News: ट्रक 700 मीटर तक बाइक को घसीट ले गया... भतीजे की मौत, चाचा घायल

Mon, 01 Jun 2026 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 01 Jun 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Truck drags bike for 700 meters... Nephew dies, uncle injured.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
सिरसागंज। करहल रोड स्थित गांव बहादुरपुर के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से बाइक सवार चाचा-भतीजे को टक्कर मार दी। हादसे में 18 वर्षीय भतीजे सोहिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चाचा सहरूद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा और घायल चाचा को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए भर्ती कराया।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना शिकोहाबाद के गांव मोहम्मदपुर माढ़ई निवासी सोहिल शनिवार सुबह अपने चाचा सहरूद्दीन के साथ बाइक से बहादुरपुर (करहल रोड) अपनी बुआ के बेटे अनस को छोड़ने गया था। शाम को घर लौटते समय बहादुरपुर के पास ही तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को रौंद दिया। मृतक सोहिल के बाबा शान मोहम्मद ने बताया कि ट्रक ने करीब 700 मीटर तक बाइक को घसीटा था। सोहिल अविवाहित था और हैदराबाद की एक कंपनी में काम करता था। वह ईद पर घर आया था और रविवार को ही उसकी काम पर लौटने की टिकट थी। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है और रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed