फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Troubled by threats from moneylenders e-rickshaw driver climbs tower

Firozabad: सूदखोर की धमकी से परेशान ई-रिक्शा चालक टाॅवर पर चढ़ा, पुलिस के समझाने पर एक घंटे बाद नीचे उतरा

Tue, 27 May 2025 10:57 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 27 May 2025 10:57 PM IST
सार

ई-रिक्शा चालक रामगढ़ इलाके के चनौरा में एक टाॅवर पर चढ़ गया। बताया कि उसने करीब तीन महीने पहले ई रिक्शा खरीदने के लिए मोहल्ले के ही एक युवक से 40 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। 
 

विज्ञापन
Troubled by threats from moneylenders e-rickshaw driver climbs tower
टाॅवर से नीचे उतरा युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र में ब्याजखोर की धमकी से परेशान होकर एक ई रिक्शा चालक टाॅवर पर चढ़ गया। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद थाना पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस के काफी समझाने के एक घंटे बाद युवक को नीचे उतारा जा सका। युवक ने ब्याजखोर के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


नगला पानसहाय निवासी उमेश ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। वह मंगलवार की देर शाम रामगढ़ इलाके के चनौरा में एक टाॅवर पर चढ़ गया। आसपास के लोगों ने उसे देखा तो डायल 112 पुलिस को सूचना दे दी। जानकारी पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


करीब एक घंटे तक समझाने के बाद युवक नीचे उतरा। इसके युवक को उत्तर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पीड़ित उमेश ने बताया कि उसने करीब तीन महीने पहले ई रिक्शा खरीदने के लिए मोहल्ले के ही एक युवक से 40 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


40 हजार रुपये तो वह दे चुका है। इसके बाद भी 90 हजार रुपये बकाया निकाल रहा है। आए दिन रस्ते में रोककर पीटने के साथ गाली गलौज करता है। पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत उत्तर थाने में की है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed