{"_id":"54b08fb02b9e66b26a95b8c852c1fb82","slug":"triveni-open-in-each-panchayat-and-ward-sewakendra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्येक पंचायत व वार्ड में खुलेंगे त्रिवेणी सेवाकेंद्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्येक पंचायत व वार्ड में खुलेंगे त्रिवेणी सेवाकेंद्र
ब्यूूराो , अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Wed, 25 Mar 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों को बिजली का बिल, एलआईसी की किश्त जमा करने एवं रेलवे की टिकट
विज्ञापन
बुकिंग कराने को अब शहर तक दौड़ नहीं लगानी होगी। उनकी सुविधा को प्रत्येक
ग्राम पंचायत में त्रिवेणी सेवा केंद्र स्थापित होंगे। हाईस्कूल पास 18 से
75 वर्ष आयु तक के लोग इसको स्थापित कर सकेंगे। शहरी क्षेत्र में इनकी
स्थापना वार्ड में की जाएगी।
जिले के इलेक्ट्रानिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा केंद्र सरकार की पहल पर ही जनसुविधा केंद्रों से अलग प्रत्येक गांव के साथ ही शहरी क्षेत्र में वार्ड स्तर पर सीएससी, एसपीवी (त्रिवेणी सेवा केंद्रों) की स्थापना की जाएगी। यह राज्य सरकार व जिला प्रशासन की ओर से खोले गए जन सुविधा केंद्रों से अलग होंगे। इनमें दी जाने वाली सुविधाएं भी अलग तरह की होंगी। इन केंद्रों पर जनता को पेन कार्ड, आधार कार्ड, रेलवे टिकट बुकिंग, बैंकों में धनराशि जमा व निकासी एवं सभी आनलाइन फार्म भरना, एलआईसी की किश्त जमा करना, सभी रजिल्ट, खेती की जानकारी करना, मोबाइल के डिस्चार्ज, पासपोर्ट आदि की सुविधा मिल सकेगी।
इसके लिए हाईस्कूल पास 18 से 75 वर्ष आयु तक के कोई भी व्यक्ति फीरोजाबाद एनआईसी इन की साइड पर आवेदन को अपलोड कर सकता है। उक्त व्यक्ति के पास स्वयं का कंप्यूटर, लैपटॉप, बेब कैमरा, प्रिंटर, इन्वर्टर एवं यूपीएस तथा इंटरनेट का होना आवश्यक है। त्रिवेणी सेवा केंद्रों के लिए आवेदन फार्म जिला सूचना विज्ञान कार्यालय विकास भवन पर जमा किए जा सकेंगे।
प्रत्येक पंचायत एवं वार्ड में त्रिवेणी सेवाकेंद्रों की स्थापना की जाएगी। इनकी स्थापना से पंचायतें और हाईटेक होंगी और विकास को गति मिलेगी।
एसबी कटारा
प्रभारी जिला सूचना विज्ञान केंद्र फीरोजाबाद।