फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   traveler carrying pilgrims met with an accident on Agra-Lucknow Expressway.

Expressway Accident: महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं की ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त...मच गई चीखपुकार, सात लोग घायल

Fri, 16 Jan 2026 10:25 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 16 Jan 2026 10:25 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर टायर फटने से पलट गई। हादसे से चीखपुकार मच गई। सात यात्री घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

विज्ञापन
traveler carrying pilgrims met with an accident on Agra-Lucknow Expressway.
एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त हुई श्रद्धालुओं की ट्रैवलर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के सिरसागंज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर श्रद्धालुओं की टेम्पो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टायर फटने के बाद गाड़ी पलट गई। हादसे से चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


घटना शुक्रवार सुबह पांच बजे की है। अयोध्या से मथुरा जाते समय आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर श्रद्धालुओं से भरी टेम्पो ट्रैवलर टायर फटने से पलट गई। घटना की सूचना पर एनएचएआई और थाना सिरसागंज की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल यात्रियों को अस्पताल भेजा। इसमें चार को पीजीआई सैफई एवं तीन घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सिरसागंज भेजा गया। 
विज्ञापन


घायल यात्री अशोक 55 वर्ष निवासी हादगांव तालुका जिला नांदेड ने बताया कि वह छह जनवरी को धार्मिक यात्रा पर निकले थे। गुरुवार को अयोध्या में भगवान राम के दर्शन कर मथुरा में बांकेबिहारी के दर्शन के लिये जा रहे थे। गाड़ी में सवार पुष्पा और अशोक ने बताया कि अचानक से तेज आवाज हुई और पूरी गाड़ी पलट गई। गाड़ी में रखा हुआ सामान यात्रियों के ऊपर गिर पड़ा। चीखपुकार मच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिरसागंज पुलिस ने अशोक कुमार, पुष्पा देवी और दिलीप को मामूली चोटों के चलते इलाज के लिये सीएचसी सिरसागंज भेज दिया। वहीं दिलीप शाह, विमल बापूराव, सूर्यवंशी, संजूषा, दिलीप सिरोडकर, लीलावाई, प्रतिभा को पीजीई सैफई इलाज के लिए भेज दिया गया है। मौके पर पहुंचे एसपी देहात अनुज चौधरी ने बताया कि गाड़ी का टायर फटने और डिवाइडर से टकराने के कारण हादसा हुआ है। कुछ यात्री घायल हुए हैं। सभी यात्री सुरक्षित हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनको रवाना कर दिया जाएगा। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed