फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Transition speed is 20 times more

20 गुना अधिक है संक्रमण की रफ्तार

Thu, 29 Apr 2021 12:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Transition speed is 20 times more
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में कोरोना संक्रमण की स्थिति विकराल हो गई है। अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में संक्रमण 20 गुना अधिक रफ्तार से फैल रहा है। पहले पांच दिन में भी कोरोना संक्रमण पांच सौ का आंकड़ा भी पार नहीं कर रहा था।
विज्ञापन

हालांकि इस सप्ताह में तीन दिन में कोरोना मरीजों की संख्या 500 से अधिक हो गई। कोरोना की दूसरी लहर में मृत्युदर भी बढ़ गई है। आंकड़ों पर गौर करें तो पांच दिन में सात कोरोना संक्रमित मरीजों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मानें तो कोरोना का सामुदायिक संक्रमण हो चुका है। शहरी इलाकों में सर्वाधिक मरीज मिल रहे हैं। संक्रमण की दर को समझाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने आंकड़े तैयार किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें 18 अप्रैल से लेकर 22 अप्रैल तक मरीज देखें तो 467 कोरोना संक्रमित मिले। वहीं 23 अप्रैल से 27 अप्रैल तक 786 कोरोना संक्रमित मिले। वहीं सात लोगों की मौत हो गइ।
कोरोना के आंकड़े
पिछले पांच दिन के आंकड़े
तिथि मरीजों की संख्या
27 अप्रैल 225
26 अप्रैल 94
25 अप्रैल 160
24 अप्रैल 80
23 अप्रैल 227
---------------
कुल पांच दिन - 786 मरीज
पांच दिन पूर्व के आंकड़े
-------
22 अप्रैल 123
21 अप्रैल 96
20 अप्रैल 92
19 अप्रैल 93
18 अप्रैल 63
-------------
कुल पांच दिन- 467 मरीज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed