फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Trains reached Tundla with a delay of two to eight and a half hours, railway passengers were troubled

Firozabad News: दो से साढ़े आठ घंटे तक देरी से टूंडला पहुंची ट्रेनें, रेलयात्री रहे परेशान

Sun, 03 Aug 2025 12:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 03 Aug 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Trains reached Tundla with a delay of two to eight and a half hours, railway passengers were troubled
टूंडला। कानपुर रेलखंड पर शुक्रवार शाम साबरमती जनसाधारण एक्सप्रेस के डिरेल (पटरी से उतरने) होने से शनिवार को ट्रेनें दो से आठ घंटे देरी से चलीं। ट्रेनों के इंतजार में बैठे रेलयात्री खासे परेशान रहे। भाऊपुर रेलवे स्टेशन के निकट साबरमती जनसाधारण एक्सप्रेस डिरेल हो गई थी। इस ट्रेन के डिरेल होने से अप व डाउन की लाइन प्रभावित हो गईं थी। इसके चलते रेल प्रशासन ने शुक्रवार देर शाम कई ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित कर चलाया था। वहीं कुछ ट्रेनों को पिछले स्टेशनों पर रोकते हुए देर रात को रेल ट्रैक सुचारू होने पर चलाया था। इसके चलते तमाम ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया। शनिवार को ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक दो नहीं साढ़े आठ घंटे तक देरी से चलीं। ट्रेनों की लेट लतीफी के चलते रेलयात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ा। अधिक देरी से चल रहीं ट्रेनों के यात्रियों ने अपनी रेलमार्ग से यात्रा रद्द कर सड़क से करना उचित समझा। वहीं कई यात्रियों ने अन्य ट्रेन से यात्रा की अथवा रद्द कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed